मोदी ने नहीं, शंकराचार्य ने किया हिंदुत्‍व का सम्‍मान: दिग्विजय सिंह

Shankaraya respects Hindutva not Narendra Modi: Digvijay Singh
नई दिल्‍ली। वाराणसी से भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्‍मीदवार नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने की संभावना को बल देते हुए कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने ट्वीट किया है कि मोदी ने नहीं शंकराचार्य ने हिंदुत्‍व का सम्‍मान किया है। गौर हो कि मोदी की वाराणसी रैली के दौरान हर हर मोदी के नारे लगाये गये थे। जिस पर कुछ लोगों ने आपत्ति जताई थी और कहा था कि यह हिंदु देवता भगवान शिव का अपमान हैं। जिस पर दिग्विजय ने ट्वीट कर कहा कि शंकराचार्य की डांट के बाद ही भाजपा ने हर हर मोदी का नारा वापस लिया।

इसका बचाव करते हुए भाजपा के सचिव रामेश्‍वर चौरसिया ने कहा कि यह भाजपा ने नहीं बल्कि मोदी के प्रशंसकों ने अतिउत्‍साह में नारे लगाये हैं। इससे मोदी का कुछ लेना देना नहीं है। वहीं कांग्रेस नेता अखिलेश सिंह का कहना है कि भाजपा के लोग झूठ बोलते हैं, मंच पर भगवान शिव की तस्‍वीर लगाई गयी थी और 'हर हर मोदी' के नारे लगाये जा रहे थे। भाजपा के लोग झूठे हैं और झूठ बोल रहे हैं।

मोदी के वाराणसी से चुनाव लड़ने पर समाजवादी पार्टी युवा मोर्चा के सदस्‍यों ने भी मोदी का विरोध किया और उनके पोस्‍टर पर कालिख पोती। कार्यकर्ताओं ने मोदी के विरोध में नारे लगाये।

वाराणसी से मोदी के चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद आम आदमी पार्टी नेता अरविंद केजरीवाल ने भी इस सीट से चुनाव लड़ने का फैसला किया है, इसके लिए वह वाराणसी में रैली करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+