बिना चरस-गांजे के नहीं गुजरता था साहिल खान का दिन, 'डार्क लाइफ' से था प्यार, साक्षी हत्याकांड में खुले कई राज
Delhi Shahbad Dairy Murder case update:20 वर्षीय आरोपी मो.साहिल खान ने पुलिस को पूछताछ में बताया है कि उसे साक्षी की हत्या करने का कोई पछतावा नहीं है। उसने हत्या वाले दिन शराब पी थी।

Delhi Sakshi murder case: साक्षी हत्याकांड का 20 वर्षीय आरोपी मो.साहिल खान की ड्रग्स एडिक्टेड था। एसी-फ्रिज मैकेनिक का काम करने वाला साहिल खान ने 28 मई की रात अपनी 16 वर्षीय प्रेमिका साक्षी की चाकू मारकर दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में हत्या कर दी थी। साहिल 'डार्क लाइफ' से प्यार करता था। नशे की उसकी लत थी।
अपने मुहल्ले और घर में 'शर्मीले लड़के' की छवि रखने वाला साहिल खान सोशल मीडिया पर अलग ही लाइफ जी रहा था। उसकी रिलय लाइफ "रील लाइफ' से बिल्कुल अलग है। इंस्टाग्राम पर साहिल ज्यादातर तस्वीरों और वीडियो में दोस्तों के साथ हुक्का पीते या शराब पीते नजर आ रहा है। साहिल के इंस्टागाम अकाउंट से उसके जिंदगी के बारे में पता चलता है।
वह खुद को इंस्टाग्राम पर सिद्धू मूसे वाला का फैन और 'दारू लवर' और एक ईमानदार दोस्त बताता है। इंस्टाग्राम उसके एक रील के पीछे वॉयसओवर है, जिसमें कहा जा रहा, "ये दुनिया चैन से जीने नहीं देंगे, आतंक मचाना जरूरी है।"
टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक पुलिस सूत्रों ने कहा है कि साहिल खान ने स्कूल की पढ़ाई भी पूरी नहीं की थी। वह चरस और गांजे का एडिक्टेड था। साहिल खान के एक दोस्त ने पुलिस को बताया कि साहिल को हुक्का में मारिजुआना (गांजा) पीना पसंद था। मोटरसाइकिल की सवारी के लिए जाने से पहले वह शराब पीना पसंद करता है।
एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक दरअसल, साहिल ने कहा कि घटना के दिन, उसने दोपहर के आसपास शराब पीना शुरू कर दिया था, उसके दिमाग में सिर्फ एक चीज थी, कैसे भी साक्षी से बदला लेना है।
उत्तर पश्चिमी दिल्ली के बरवाला में जैन कॉलोनी में साहिल के मकान मालिक ने दावा किया कि वह किसी से इलाके में बातचीत नहीं करता था। मकान मालिक फूल कुमार ने कहा, ''साहिल के परिवार पिछले दो सालों से यहां रह रहा है लेकिन मैंने उन्हें कभी किसी के साथ उलझते नहीं देखा। वह आमतौर पर अपने आप में रहता था।''
हालांकि, पुलिस को पता चला कि युवक ने शाहबाद डेयरी में अपना नाम साहिल नहीं बल्कि सनी बताया था। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, 'हमें बताया गया है कि वह वहां लड़ाई करता था और उसे कई बार हिरासत में लिया गया था। उनके व्यवहार के कारण ही परिवार को जैन कॉलोनी में शिफ्ट होना पड़ा था। हम साहिल के बारे में इस बात की जानकारी भी निकाल रहे हैं।''
पुलिस ने कहा कि साहिल ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह हाल ही में दोस्तों के साथ हरिद्वार गया और रुद्राक्ष की माला के साथ फोटो खिंचवाई थी। पुलिस ने इंस्टाग्राम पर उसका पीछा करने वाली कुछ महिलाओं से पूछताछ की है ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या वह अन्य लड़कियों को भी परेशान कर रहा था। पुलिस ने कहा, "हमें अब तक किसी और लड़की या कोई अन्य शिकायत नहीं मिली है।"












Click it and Unblock the Notifications