जब शशि कपूर को मुश्किल से निकालने के लिए बीवी जेनिफर को बेचने पड़े थे गहने, घर के सामान
Recommended Video

नई दिल्ली। मशहूर अभिनेता शशि कपूर लंबी बीमारी के बाद आज दुनिया छोड़ गए। वो अब इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन उनकी फिल्में हमारे बीच रहेंगी। काफी पहले उनके बेटे कुनाल कपूर ने वेबसाइट रेडिफ डॉट कॉम को दिए इंटरव्यू में शशि कपूर के कई निजी किस्सों पर बात की थी। उन्होंने बताया कि किस तरह से शशि के सामने आर्थिक मुश्किल आई थी। इन दिनों में शशि कपूर को अपनी कार बेचनी पड़ी थी। वहीं, शशि की पत्नी जेनिफर ने अपनी चीजें बेचनी शुरू कर दी थी।

रविवार को नहीं करते थे शशि काम
शशि कपूर रविवार को कभी काम नहीं करते थे। वह पूरा दिन परिवार के साथ बिताते थे। सभी सदस्य तीनों वक्त का खाना साथ ही खाते थे। यहां तक कि घनिष्ठ मित्रों को भी शशि रविवार के दिन घर पर नहीं बुलाते थे। वहीं, 70 के दशक के आखिर में और 80 के शुरुआती दौर में शशि कपूर ने कई फिल्मों में एक साथ काम किया। कभी-कभी तो वह छह शिफ्टों में भी काम करते थे।

जब शूटिंग में अभिनेत्री को चांटा मारकर शशि कपूर ने मांगी थी माफी
1978 में आई फिल्म त्रिशूल की दौरान एक्ट्रेस को शशि कपूर से चांटा खाना पड़ा था। 1978 में आई इस फिल्म मेंअमिताभ बच्चन और शशि कपूर थे। उनके साथ पूनम ढिल्लन भी थीं। वह इसमें दोनों कलाकारों की बहन बनी थीं। फिल्म में एक सीन था- चांटा मारने का।
फिल्म के सीन में पूनम को शशि से चांटा खाना होता है। शूटिंग से पहले शशि कपूर ने उनसे कहा कि मैं तुम्हें सच में चांटा मारूंगा। इससे सीन अच्छा होगा और रिएक्शन भी ठीक आएगा। इसके बाद शशि ने एक्शन होते ही पूनम को थप्पड़ जड़ दिया। शशि कपूर ने पूनम ढिल्लो को जोरदार चांटा जड़ तो दिया और सीन भी ओके हो गया। वहीं इस थप्पड़ से पूनम घबरा गईं। शशि कपूर को इसको लेकर अपनी गलती का अहसास हुआ। ये सिर्फ शूटिंग थी इसके बावजूद उन्होंने इसके लिए माफी मांगी थी।

जब शशि ने अमिताभ को संभाला
1980 में आई राकेश कुमार की फिल्म 'दो और दो पांच' की शूटिंग के लिए अमिताभ और शशि मुंबई के सी रॉक होटल में फिल्माया जाना था। उस वक्त अमिताभ अस्थमा से जूझ रहे थे। शूटिंग के दौरान अचानक अमिताभ को अस्थमा का अटैक आया, सेट पर कोई डॉक्टर नहीं था। ऐसे में अमिताभ की हालत बिगड़ने लगी। तब शशि कपूर की उनको लेकर अस्पताल पहुंचे थे।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम












Click it and Unblock the Notifications