आईटी डिपार्टमेंट ने शाहरुख खान को भेजा नोटिस, विदेशी धन पर पूछेे सवाल
मुंबई। फिल्म अभिनेता शाहरूख खान के बारे में खबर आयी है कि उन्हें इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने नोटिस भेजा है जिसमें कहा गया है कि वो विदेशों में अपने इन्वेस्टमेंट का ब्यौरा दें।
जिन जगहों की डिटेल शाहरूख से मांगी गई हैं वो जगहें हैं बरमूडा, ब्रिटिश आइलैंड और दुबई। एक अंग्रेजी अखबार में छपी खबर के मुातबिक केंद्र सरकार की इनकम डिक्लेरेशन स्कीम (आईडीएस) ने शाहरूख को ये नोटिस भेजा है।
आपको बता दें कि पीएम नरेन्द्र मोदी ने इनकम डिक्लेरेशन स्कीम (आईडीएस) की शुरूआत 1 जून 2016 को की थी। जिसके तहत कहा गया था कि अब लोगों को अघोषित प्रॉपर्टी और इनकम जरूर बताना होगा क्योंकि ऐसा नहीं करने पर उनके साथ कोई रियायत बक्शी नहीं जायेगी।













Click it and Unblock the Notifications