एप्पल के सीईओ कुक के लिए शाहरूख खान ने रखी दावत, शरीक हुईं कई नामचीन हस्तियां
मुंबई। एप्पल के सीईओ टिम कुक एक हफ्ते के लिए इंडिया टूर पर हैं। बुधवार सुबह उन्होंने उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी के साथ सिद्धिविनायक का दर्शन किया था तो वहीं शाम को उन्होंने बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरूख खान के घर जन्नत में डिनर का लुत्फ उठाया।
शाहरूख खान की इस शानदार पार्टी में बॉलीवुड और अलग क्षेत्र की कई नामचीन हस्तियां शामिल हुईं। आपको बता दें कि टिम कुक खुद शाहरूख खान के फैन हैं और भारत आने से पहले उन्होंने किंग खान से मिलने की इच्छा जाहिर की थी जिसका सम्मान रखते हुए शाहरूख खान ने उन्हें अपने घर में मुख्य मेहमान के रूप में आमंत्रित किया और उनके लिए शानदार दावत का इंतजाम किया।













Click it and Unblock the Notifications