सुहाना ने पहना थोड़ा गहरे गले का टॉप, सुनने को मिला ये सब, शाहरुख को भी नहीं छोड़ा

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान इन दिनों सोशल मीडिया में सुर्खियों में हैं। इसकी वजह हाल ही में इंस्टा पर शेयर की गई उनकी एक तस्वीर है। दरअसल, ये तस्वीर न्यूयार्क में उनके कॉलेज की है। जिसमें वो आराम के मूड में बैठी लग रही हैं लेकिन टॉप का गला थोड़ा गहरा होना उनके लिए सोशल मीडिया पर मुश्किल कर दे रहा है।

सोशल मीडिया पर तमीज के कपड़े पहनने की सलाह

सोशल मीडिया पर तमीज के कपड़े पहनने की सलाह

इस तस्वीर में सुहाना कॉफी का मग हाथ में पकड़े बैंच पर बैठी हंसती हुई नजर आ रही हैं। उन्होंने गोल्डन कलर का टॉप और ब्लैक जीन्स पहनी हुई है। टॉप गले की ओर से थोड़ा ज्यादा गहरा है। फोटो में क्लीवेज दिखने को लेकर वो कुछ लोगों के निशाने पर आ गईं। सोशल मीडिया यूजर्स ने उनको ना सिर्फ तमीज के कपड़े पहनने की सलाह दे दी बल्कि मुसलमान होने का ख्याल करते हुए हद में रहने तक को कह दिया।

 सुहाना के फोटो इस तरह के कमेंट

सुहाना के फोटो इस तरह के कमेंट

सुहाना के फोटो पर उनकी तारीफ में कमेंट आए तो बहुत से कमेंट ऐसे भी हैं जिनकी भाषा बहुत खराब है। एक यूजर ने लिखा, एक मुसलमान को अपने शरीर को ढकना चाहिए ना कि नुमाइश करनी चाहिए। एक और यूजर ने लिखा कि इतना शो ऑफ मत करो, अगर नॉर्मल कपड़े पहनोगी तब भी उतनी ही खूबसूरत लगोगी। एक अन्य ने लिखा, तुम शाहरुख की बेटी हो और तुम्हें ऐसे शो ऑफ करने की कोई जरूरत नहीं है।

पढ़ाई के लिए न्यूयॉर्क में सुहाना

पढ़ाई के लिए न्यूयॉर्क में सुहाना

सुहाना खान ने लंदन में रहते हुए अपनी ग्रेजुएशन पूरी की है। अब वो अपनी आगे की पढ़ाई के लिए न्यूयार्क पहुंची हैं। हाल ही में गौरी खान सुहाना से मिलने न्यूयार्क पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने कॉलेज में सुहाना के पहले दिन का एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर भी किया था। सुहाना शाहरुख और गौरी की बहुत लाडली बेटी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+