गिरिराज सिंह बोले मैं छिप नहीं रहा हूं, पुलिस चाहे तो मुझे गिरफ्तार कर सकती है
पटना।
अपने विवादित बयान दिए जाने के बाद गिरिराज सिंह के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया गया है। जिसको देखते हुए गिरिराज ने कहा है कि वो गुरुवार को सीजेएम कोर्ट में सरेंडर कर देंगे। दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा है कि गिरिराज सिंह के विवादित बयान के कारण बिहार में वोटों की संखया में कमी होगी। उन्होंने यह भी कहा कि इस बयान से पहले भाजपा की छवि को मुसलमानों के साथ जोड़कर देखा जा रहा था लेकिन अब माहौल बिल्कुल बदल गया है। id="toptextpromo">गौरतलब
है कि तीन दिन पहले गिरिराज ने बिहार में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि जो भी व्यक्ति नरेंद्र मोदी के खिलाफ उसे पाकिस्तान भेज दिया जाएगा। उन्होंने इस बयान के बाद यह भी कहा कि मैंने कुछ गलत नहंी कहा है। जिसके बाद विरोधी पार्टियों ने इस मामले को तूल पकड़ा दिया। तूल इतना ज्यादा हो गया कि तीन दिनों के भीतर गिरिराज पर तीन एफआईआर दर्ज कर दी गई। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>बिहार
का चुनावी समीकरण जिस तरीके से नरेंद्र मोदी ने रैली कर बनाया था वह अब थोड़ा सा गबगड़ चुका है। शाहनवाज हुसैन ने इस बात के साथ एक और बात बात भी कह दी है कि बिहार में वोटों की संख्या में काफी कमी हो सकती है। अगर ऐसा कुछ हुआ तो भाजपा को काफी बड़ा खामियाजा भी भुगतना पड़ सकता है और साथ ही साथ गिरिराज को भी।











Click it and Unblock the Notifications