शाहिद कपूर की स्विमिंग पूल में शर्टलेस फोटो जमकर वायरल, फीमेल फैंस बोलीं- 'आप और आपकी बॉडी...'
शाहिद कपूर की स्विमिंग पूल में शर्टलेस फोटो जमकर वायरल, फीमेल फैंस बोलीं- 'आप और आपकी बॉडी...'
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर हमेशा अपने लुक और फिट-टोन्ड बॉडी को लेकर चर्चा में रहते हैं। शाहिद कपूर के लुक को लेकर उनकी फीमेल फैंस क्रेजी हैं। शाहिद कपूर के एक ऐसे एक्टर हैं, जो काफी वर्सटाइल हैं, चाहे उनका इश्क-विश्क और विवाह वाला चॉकलेटी ब्वॉय लुक हो या फिर कबीर सिंह और कमीने वाला टफ मैन का लुक हो... शाहिद ने हर लुक में अभिनय किया है। यही वजह है कि शाहिद के नए लुक को देखने के लिए उनके फैंस बेताब रहते हैं। शाहिद कपूर ने हाल ही में एक नई तस्वीर शेयर की है। शाहिद कपूर इस तस्वीर में स्विमिंग पूल में शर्टलेस नजर आ रहे हैं। शाहिद कपूर की ये तस्वीर जमक हो वायरल हो रही है।

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहिद कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जो तस्वीर पोस्ट की है, उसमें वो हॉट लुक में नजर आ रहे हैं। वो शर्टलेस दिख रहे हैं और उन्होंने काला चश्मा पहना हुआ है। शाहिद ने तस्वीर को शेयर करते हुए हालांकि कोई कैप्शन नहीं लिखा है। लेकिन शाहिद के इस किलर लुक को देख इस तस्वीर पर उनके फैन्स जमकर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। इस तस्वीर को अबतर साढ़े सात लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है और हजारों लोगों ने कमेंट किया है।
शाहिद कपूर की इस फोटो पर उनकी फीमेल फैन्स ने ज्यादा रिएक्ट किया है। एक महिला यूजर ने लिखा है, 'आप और आपकी बॉडी, दोनों मुझे बहुत पसंद है।'' शाहिद की ज्यादा फीमेल फैंस ने तस्वीर पर हार्ट और फायर वाली इमोज शेयर की है।
एक यूजर ने लिखा है, सर आपका लुक बहुत हार्ड। एक ने लिखा है, ओएमजी, आप कितने हॉट लग रहे हैं। तो वहीं कुछ यूजर ने तस्वीर के लोकेशन की भी तारीफ की है। एक यूजर ने लिखा है, सर आपका यही अंदाज, आपको अलग बनाता है। एक ने लिखा है, शाहिद सर, आप मेरे ऑल टाइम फेवरिट रहेंगे।
शाहिद कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्टर साउथ की सुपरहिट फिल्म 'जर्सी' के रीमेक में जल्द दिखाई देने वाले हैं। फिल्म में वो एक क्रिकेटर का किरदार निभाएंगे। फिल्म में शाहिद के पिता और अभिनेता पंकज कपूर भी अहम रोल में हैं। इसके पहले शाहिद कपूर की आखिरी फिल्म 'कबीर सिंह' सुपरहिट गई थी।












Click it and Unblock the Notifications