शाहिद कपूर की इस 'गंदी' आदत से चिढ़ जाती हैं पत्नी मीरा राजपूत, Video में खोलकर रख दिए कई राज

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर अपनी फीमेल फैंस के बीच काफी चर्चा में रहते हैं, हालांकि उनकी शादी को पांच साल से अधिक हो चुका है लेकिन शाहिद का चाम अभी भी कम नहीं हुआ है। शाहिद कपूर की पत्नी का भले ही बॉलीवुड से कोई नाता ना हो लेकिन वह किसी फिल्म स्टार से कम नहीं हैं। मीरा राजपूत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने किसी न किसी पोस्ट को लेकर खबरों में बनीं रहती है।

मीरा राजपूत ने किया पर्सनल लाइफ का खुलासा

मीरा राजपूत ने किया पर्सनल लाइफ का खुलासा

हाल ही में मीरा राजपूत ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें उन्होंने अपनी और पति शाहिद कपूर की पर्सनल लाइफ के बारे में कई खुलासे किए। वीडियो में मीरा राजपूत ने अपने पति शाहिद की उस आदत का भी खुलासा किया जिससे वह बहुत ही ज्यादा चिढ़ती हैं। इसके अलावा उन्होंने शाहिद की उस आदत का भी खुलासा किया जिसपर उन्हें प्यार आता है। मीरा राजपूत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में इन सवालों का जवाब दिया है।

पति की किस आदत से चिढ़ जाती हैं मीरा

पति की किस आदत से चिढ़ जाती हैं मीरा

मीरा कहती हैं, 'शाहिद कपूर मैसेज करते हुए काफी सारे टाइपोज करते हैं, वह बहुत ज्यादा मैसेज करते रहते हैं। लेकिन अब मैं शाहिद की इन बातों को समझने लगी हूं।' शाहिद कपूर की अच्छी आदत का जिक्र करते हुए मीरा ने बताया कि उनमें सब कुछ अच्छा है और यही वजह है कि वह (मीरा) उन्हें (शाहिद) को प्यार करती हैं। वह शाहिद में मौजूद हर चीज से प्यार करती हैं।

पति-पत्नी में कौन जीतता है लड़ाई?

पति-पत्नी में कौन जीतता है लड़ाई?

एक यूजर ने मीरा से पूछा कि लड़ाई होने पर कौन जीतता है, इसके जवाब में उन्होंने कहा, 'मैं और कौन जीतेगा।' सबले दिलचल्प बात ये ही की वीडियो में मीरा ने अपने माथे पर लगे चोट के निशान का भी खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि यह चोट उन्हें तीन साल की उम्र में लगी थी। उन्होंने कहा, सभी बच्चों की तरह मैं भी बेड से कूद रही थी, अचानक मैं बेड से गिर गई। मेरे सिर में बेड का कोना लगा और चोट लग गई, यह निशान उसी हादसे का है।

कौन है मीरा राजपूत का क्रश

कौन है मीरा राजपूत का क्रश

ऑनलाइन सवाल जवाब के इस सेशन में मीरा राजपूत से पूछा गया कि उनका क्रश कौन है। मीरा राजपूत ने बताया उनका क्रश आईपीएल में आरसीबी के लिए खेलने वाले अफ्रीका के क्रिकेटर एबी डी विलियर्स है। मीरा ने ये बताते हुए साथ में भी ये जोड़ा आई लव हिम। जिस पर फैंश ने भी प्रशंसा की। मीरा राजपूत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

यह भी पढ़ें: मीरा राजपूत ने पूल किनारे साझा की ग्लैमरस तस्वीर, बिकिनी बॉडी की तुलना एवाकाडो फल से की

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+