Delhi Sakshi Murder: हत्या से पहले पब्लिक टॉयलेट में जाकर क्यों बदले साक्षी ने कपड़े?
Delhi Sakshi Murder Case: दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में 28 मई की रात मो.साहिल खान (20) ने 16 साल की साक्षी को सार्वजनिक तौर पर दर्जनों बार चाकू मारा और उसके सिर को कंक्रीट के ब्लॉक से कुचल दिया। जिससे उसकी मौत हो गई।

Delhi Sakshi Murder Update news: दिल्ली रोहिणी के शाहबाद डेयरी इलाके में 28 मई की रात साहिल खान (20) ने 16 वर्षीय साक्षी की बेरहमी से हत्या कर दी थी। कथित तौर पर साहिल साक्षी के साथ हुए ब्रेकअप से बहुत परेशान था। चाकू और पत्थर से वार करते हुए साहिल खान को सीसीटीवी वीडियो में देखा गया है। हत्या ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है।
एक मिनट से अधिक समय तक चला क्रूर हमला सीसीटीवी में कैद हो गया। फुटेज में देखा जा सकता है कि साहिल साक्षी को बार-बार चाकू मार रहा है और कंक्रीट के ब्लॉक से उसका सिर फोड़ रहा है।
इस बीच सोशल मीडिया पर कई लोगों ने पूछा है कि साक्षी एक पब्लिक टॉयलेट में कपड़े बदलने क्यों गई थी...? असल में ये सवाल इसलिए उठ रहा है क्योंकि पब्लिक टॉयलेट से बाहर निकलने के कुछ देर बाद ही साहिल ने उसपर हमला किया था।
साक्षी की दोस्त नीतू ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि साहिल खान साक्षी के साथ फिर से सबकुछ ठीक करना चाहता था। वह ब्रेकअप और बात बंद होने की वजह से काफी गुस्से में था।

वहीं साक्षी का उसके एक्स ब्वॉयफ्रेंड प्रवीण के साथ दोबारा बातचीत शुरू होने की वजह से साहिल और गुस्सा हो गया था। साक्षी के हाथ पर प्रवीण नाम का टैटू भी था।
पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक शनिवार 27 मई की लड़ाई के बाद साहिल खान और साक्षी के बीच सबकुछ खत्म हो गया था। जिसके बाद साहिल ने साक्षी को जान से मारने की योजना बनाई।
एक और सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि साहिल खान सड़क पर साक्षी का इंतजार करते हुए घूम रहा है। वह अपने एक दोस्त आकाश से बात करते हुए भी नजर आ रहा है। आकाश से पुलिस पूछताछ कर रही है।

28 मई की रात साक्षी बाजार से लौटी और सार्वजनिक शौचालय में कपड़े बदलने चली गई क्योंकि उसे अपनी दोस्त की बेटी की जन्मदिन की पार्टी में जाना था।
जैसे ही साक्षी पब्लिक टॉयलेट से कपड़े बदलकर निकली, साहिल खान ने रात करीब 8:40 बजे ई ब्लॉक की एक गली में उसे रोका। दोनों के बीच थोड़ी बहस हुई। उसके बाद साहिल ने उस पर हमला कर दिया।
साक्षी की हत्या के बाद साहिल वहां से निकल गया। पुलिस को घटना के आधे घंटे बाद फोन कॉल आई। पुलिस ने कहा कि उन्हें इस घटना के बारे में कोई पीसीआर कॉल नहीं मिली, लेकिन एक स्थानीय ने रात करीब सवा नौ बजे बीट कांस्टेबल को फोन पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।
Recommended Video



हत्या के बाद साहिल खान शहर छोड़कर अपने गृहनगर बुलंदशहर भाग गया था। अपनी मौसी के फोन से उसने अपने पिता को फोन किया जो संयोग से पुलिस के साथ थे। इसके बाद साहिल के पिता को लेकर पुलिस बुलंदशहर पहुंची।
सेलफोन की लोकेशन ट्रेस करने के बाद सोमवार 29 मई की दोपहर साहिल खान को गिरफ्तार किया गया। 30 मई को साहिल को 2 दिन की रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक साहिल ने अपना जुर्म कबूल लिया है। साहिल का कहना है कि उसे अपने किए का कोई अफसोस नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications