माता-पिता और बहन के साथ शाहरुख खान का पोस्टर, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

Shah Rukh Khan: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं, दुनियाभर में शाहरुख खान के चाहने वाले हैं। शाहरुख खान अपने परिवार के बेहद करीब हैं और अक्सर अपने परिवार के साथ वह अच्छा समय बिताते हुए दिखते हैं। सोशल मीडिया पर शाहरुख खान, उनकी पत्नी व परिवार का एक पोस्टर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस तस्वीर को लोग काफी पसंद कर रहे हैं जिसमे शाहरुख अपनी पत्नी गौरी खान के साथ दिख रहे हैं।

पूरे परिवार का पोस्टर

पूरे परिवार का पोस्टर

दरअसल हाल ही में शाहरुख के एक फैन ने शाहरुख खान का एक पोस्टर तैयार किया है, जिसमे शाहरुख अपनी पत्नी गौरी, बच्चो आर्यन, सुहाना और अब्राम के साथ दिख रहे हैं। यही नहीं पोस्ट में शाहरुख के दिवंगत माता-पिता भी नजर आ रहे हैं। इस पोस्टर को सोशल मीडिया पर लोग काफी पसंद कर रहे हैं और अपना प्यार जाहिर कर रहे हैं। तस्वीर में शाहरुख, शाहरुख के पिता ताज मोहम्मद और शाहरुख के बेटे आर्यन को देखा जा सकता है, ये सभी लोग एक ही रंग के सूट में नजर आ रहे हैं। जबकि शाहरुख की मां पारंपरिक पोशाक में नजर आ रही हैं।

मां-पिता भी हैं पोस्टर में

मां-पिता भी हैं पोस्टर में

शाहरुख की मां को काली साड़ी में देखा जा सकता है, साथ ही उन्होंने पारंपरिक ज्वेलरी पहन रखी है। शाहरुख की बहन शहनाज लालारुख खान को भी पोस्टर में देखा जा सकता है। शहनाज लाल सलवार कमीज में नजर आ रही हैं। शाहरुख अक्सर अपने बचपन के पल को लोगों के बीच साझा करते रहते हैं। इंटरव्यू के दौरा अपने माता-पिता के बारे में बात करते हैं। शाहरुख जब 26 वर्ष के थे तो उनके पिता का कैंसर की वजह से देहांत हो गया था। वहीं शाहरुख की मां का लंबी बीमारी की वजह से निधन हो गया था।

खुद बताया शाहरुख ने अपना संघर्ष

रानी मुखर्जी के साथ बात करते हुए शाहरुख ने अपने जीवन से जुड़ी कई बातों को साझा किया और बताया कि कैसे उन्होने अपने माता-पिता की मृत्यु के बाद जीवन का सामना किया। शाहरुख बताते हैं कि बिना माता-पिता के उनका घर उन्हें डराता था। मैंने अपने जीवन के इस हिचकी मोमेंट को एक्टिंग से खत्म किया। मेरे माता-पिता अचानक चले गए, मुझे पता चला कि उन्हें कैंसर है तो महज ढाई महीने के समय में उनका देहांत हो गया, मुझे समझ नहीं आया क्या करूं। मैंने एक दिन जब मैं उनकी मजार पर था तो महसूस किया कि मुझे इस खालीपन को किसी ना किसी चीज से भरना होगा। तभी मुझे सौभाग्य से फिल्म बड़ा ब्रेक मिला। मेरे लिए एक्टिंग कोई काम नहीं है बल्कि एक ऐसी जगह है जहां मैं अपनी भावनाओं को व्यक्त करता हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+