शाहरुख की बहन नूर जहां का पाकिस्तान में निधन, कैंसर से थीं पीड़ित

नई दिल्ली। बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की चचेरी बहन नूर जहां का पाकिस्तान के पेशावर में निधन हो गया है। ये बात पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स ने परिवार के सदस्यों के हवाले से कही है। नूर जहां के छोटे भाई मंसूर अहमद ने इस खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि नूर जहां कैंसर की बीमारी से जूझ रही थीं। नूर पाकिस्‍तान के पेशावर के किस्सा ख्वानी बाजार के पास मोहल्ला शाह वली कताल इलाके में रहती थीं।

Recommended Video

    Shahrukh Khan's cousin Noor Jehan dies in Pakistan Peshawar | Oneindia Hindi
    नूर राजनीति में काफी सक्रिय थीं

    नूर राजनीति में काफी सक्रिय थीं

    जिला और नगर पार्षद के रूप में काम कर चुकीं नूर राजनीति में काफी सक्रिय थीं। वह साल 2018 में उस वक्त चर्चा में आई थीं, जब उन्होंने आम चुनाव में अपना नामांकन दाखिल किया था और बाद में उसे वापस ले लिया था। इसके अलावा उनसे संबंधित कोई जानकारी सामने नहीं आई है। साल 1947 में देश के विभाजन के बाद शाहरुख के पिता मीर ताज मोहम्मद खान दिल्ली आ गए थे। लेकिन चाचा गुलाम मोहम्मद खान ने पाकिस्तान में ही रहने का फैसला किया था।

    रिश्तेदारों से मिलने पाकिस्तान जा चुके हैं शाहरुख

    रिश्तेदारों से मिलने पाकिस्तान जा चुके हैं शाहरुख

    बताया जाता है कि शाहरुख बचपन में अपने रिश्तेदारों से मिलने के लिए अपने माता-पिता के साथ दो बार पेशावर जा चुके हैं। ऐसी भी खबरें आई थीं कि नूर जहां अपने सुपरस्टार भाई शाहरुख से मिलने के लिए भारत आई थीं। रिपोर्ट्स की मानें तो नूर जब पहली बार भारत आईं तो उनके साथ उनके पति भी थे।

    अपनी अगली फिल्म का ऐलान कर सकते हैं

    अपनी अगली फिल्म का ऐलान कर सकते हैं

    वर्कफ्रंट पर शाहरुख खान पिछली बार 2018 में आई फिल्म जीरो में नजर आए थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी। फिल्म में उनके साथ कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा थीं। जीरो के बाद शाहरुख ने फिल्मों से लंबा ब्रेक ले लिया है। अभी तक उन्होंने किसी फिल्म का ऐलान नहीं किया है। उनके फैंस उन्हें पर्दे पर देखने के लिए बेचैन हैं। सोशल मीडिया पर कई बार उनकी वापसी के लिए हैशटैग भी ट्रेंड करते हैं। फिलहाल खबर है कि शाहरुख जल्द ही अपनी अगली फिल्म का ऐलान करने वाले हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+