शाहरुख को 'नकली मुस्लिम' कहने पर ट्रोलर्स पर भड़कीं शबाना, कहा-इस्लाम इतना कमजोर नहीं

नई दिल्ली। 27 अक्टूबर को दिवाली का पर्व पूरे हर्ष और उल्लास के साथ पूरे भारत में मनाया गया, इस मौके पर कई फिल्मी सितारों ने सोशल मीडिया के जरिए देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं, शाहरुख खान भी बधाई देने वालों की लिस्ट में शामिल थे, उन्होंने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक फोटो शेयर की, जिसमें वो पत्नी गौरी और छोटे बेटे अबराम संग टीका लगाए दिख रहे थे, लेकिन इस विश के बाद शाहरुख तथाकथित कट्टरपंथी इस्लामिक लोगों के निशाने पर आ गए।

शाहरुख को 'नकली मुस्लिम' कहने पर ट्रोलर्स पर भड़कीं शबाना

इन लोगों ने शाहरुख को 'नकली मुसलमान' बताकर ट्रोल करना शुरू कर दिया, जिस पर हिंदी सिनेमा की मशहूर अदाकारा शबाना आजमी बुरी तरह से भड़क गईं,उन्होंने ट्रोल करने वालों की जमकर क्लास लगाई, उन्होंने भी इस बारे में एक ट्वीट किया है।

इस्लाम इतना कमजोर नहीं है : शबाना आजमी

जिसमें उन्होंने लिखा है कि शाहरुख खान की दिवाली की बधाई पर कुछ कट्टरपंथी इस्लामिक उन पर अपना गुस्सा निकाल रहे हैं, ये सब कुछ बहुत हैरान करने वाला है, तिलक लगाने पर उन्हें 'नकली मुसलमान' कहा जा रहा है!...इस्लाम इतना कमजोर नहीं है कि उसे इस खूबसूरत भारतीय परंपरा से खतरा पैदा हो जाए, भारत की सुंदरता इसकी गंगा जमुनी तहजीब में है।

लोगों ने दिया ऐसी प्रतिक्रिया

आपको बता दें कि शबाना आजमी का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, हालांकि शबाना आजमी के इस जवाब पर शाहरुख का रिएक्शन नहीं आया है, कुछ लोगों ने शबाना आजमी की तारीफ की है तो कुछ लोग आलोचना भी कर रहे हैं, तो कुछ यूजर्स ने शबाना आजमी को ही नसीहत दे डाली है तो कुछ ने लिखा है कि ये इसलाम भी न बड़ी जल्दी ही खतरे में आ जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+