Weather: दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान में पारा 3 डिग्री तक पहुंचा, पटना में स्कूल बंद

Severe cold in North India: उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी ने लोगों की जीना किया मुहाल। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर राजस्थान में पारा 3-7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

cold

Severe cold in North India: कड़ाके की सर्दी के चलते पूरे उत्तर भारत का बुरा हाल है। देश की राजधानी में पारा लगातार नीचे गिर रहा है। दिल्ली का पारा रविवार को 5.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। रिज एरिया में पारा 3 डिग्री तक गीर गया, जोकि सामान्य से 4.9 डिग्री सेल्सियस कम है। मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि पंजाब, हरियाणा, राजस्थान में 27 दिसंबर से घना कोहरा हो सकता है। शीतलहर को देखते हुए पटना के स्कूलों को बंद कर दिया गया है। यहां कक्षा 8 तक के बच्चों के स्कूल को 26 से 31 दिसंबर के लिए बंद कर दिया गया है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान में न्यूनतम पारा 3-7 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है।

मैदानी इलाकों में पारा काफी कम हो गया है। क्रिसमस डे की बात करें तो यह सबसे ठंडा रहा है। शीतलहर के चलते ठिठुरन काफी बढ़ गई है। दिल्ली में जिस तरह से पारा कम हुआ है, उसके चलते लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। लोग अलाव की सहारे रात गुजार रहे हैं। दिल्ली में आज सुबह से ही घना कोहरा देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि आने वाले 5 दिन काफी मुश्किलभरे हो सकते हैं।

पिछले 24 घंटों की बात करें तो पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान, उत्तराखंड, पश्चिम यूपी ओडिशा में घना कोहरा देखने को मिला है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में भी घने कोहरे की आशंका जाहिर की है। लेकिन धीरे धीरे कोहरा कम होगा। पंजाब, हरियाणा चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में शीतलहर की भी आशंका अगले 24 घंटों में जाहिर की गई है। मौसम विभाग ने सोमवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं जम्मू कश्मीर की बात करें तो यहां श्रीनगर में पारा -5.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। इस मौसम में यह सबसे सर्द रात रही है।

वहीं अमेरिका में बर्फीले तूफान के चलते मरने वालों की संख्या 26 पहुंच गया है। अमेरिका का बड़ा हिस्सा तूफान से प्रभावित हुआ है, जिसके चलते लोगों का जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। न्यूयॉर्क के बफैलो एयरपोर्ट पर 43 इंच तक बर्फ जम गई है। यहां विमानों का संचालन रोक दिया गया है। अमेरिका में बर्फीले तूफान ने भारी तबाही की है। हर जगह बर्फ की मोटी चादर ने लोगों का जीवन मुश्किल कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+