आंध्र प्रदेश: फैक्ट्री में संदिग्ध गैस का रिसाव, 50 महिलाएं हुईं बीमार

विशाखापत्तनम, 02 जुलाई: आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम शहर में एक कंपनी में मंगलवार देर रात संदिग्ध गैस के रिसाव के चलते कई महिलाएं बीमार हो गईं। उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना वाइजैग के अचुतापुरम की बताई जा रही है। केमिकल फैक्ट्री में गैस लीक होने से हड़कंप मच गया। इस घटना में करीब 50 महिलाओं को पेट दर्द और आंखों में जलन जैसी शिकायतें हुई हैं।

Several women fall ill, rushed to hospital after suspected gas leakage at a company in Andhra Pradesh

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक,अचुतापुरम इलाके में स्थिति ब्रैंडिक्स इंडिया अपैरल कंपनी (बीआईएसी) की लगभग 50 महिला कर्मचारियों ने मतली, आंखों में जलन, पेट दर्द और दस्त की शिकायत की और उन्हें विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया। अचानक फैक्ट्री में हई गैस लीक से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पुहंची।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फैक्ट्री को खाली करा दिया गया है। वहीं गैस लीक कीशिकार हुई महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर उनका इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक अभी भी जहरीली गैस की गंध महसूस की जा रही है। इस मामले में जांच की जा रही है। पता लगाया जा रहा है कि किन कारणों से गैस लीक हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+