दिल्ली: इमारत की छत ढही, 8 लोग घायल, एक की मौत
नई दिल्ली। पश्चिमी दिल्ली के उत्तम नगर में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया है। एक मकान की छत शनिवार शाम अचानक भरभरा कर गिर गई।इस हादसे में एक शख्स की मौत हो गई है। मौके पर मौजूद तीन फायर टेंडर ने नौ लोगों को मलबे से निकाला था। उन्हें अस्पताल भेज दिया गया है। एक की हालत गंभीर बताई गई है। बाकी सभी सामान्य हैं।

दिल्ली फायर विभाग के डायरेक्टर अतुल गर्ग ने बताया कि घटना में बचाए गए लोगों में राखी (30), धर्मेंद्र (30), अखिल (3), सोनम (12), कन्नू (8), आकांश (6), संजीव (11), रानी (30) और 47 साल की दुलारी देवी हैं। उन्होंने बताया कि यह घर उत्तम नगर के मोहन गार्डन में है। बताया जा रहा है कि, जिस मकान की छत गिरी है। वह उसका उपरी हिस्सा था। इमारत की ग्राउंड फ्लोर सुरक्षित है।












Click it and Unblock the Notifications