Kanjhawala Case: सुल्तानपुरी पुलिस स्टेशन में सातवें आरोपी अंकुश ने किया आत्मसमर्पण

दिल्ली पुलिस ने छठे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। जिस गाड़ी से अंजलि को टक्कर मारी गई थी और उसके बाद उसे कई किलोमीटर तक कार सवारों ने घसीटा था, उस कार के मालिक आशुतोष को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

सुल्तानपुरी पुलिस स्टेशन में सातवें आरोपी अंकुश ने किया आत्मसमर्पण

Delhi Kanjhawala Case: दिल्ली के कंझावला मौत मामले में सातवें आरोपी अंकुश ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। अंकुश ने सुल्तानपुरी पुलिस स्टेशन में आत्मसमर्पण किया है। इससे पहले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

वहीं, इससे पहले दिल्ली पुलिस ने छठे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। जिस गाड़ी से अंजलि को टक्कर मारी गई थी और उसके बाद उसे कई किलोमीटर तक कार सवारों ने घसीटा था, उस कार के मालिक आशुतोष को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले गुरुवार को दिल्ली के स्पेशल सीपी सागर प्रीत हुडा ने कहा था कि इस मामले में दो और आरोपी हैं जिनकी पहचान आशुतोष और अंकुश खन्ना के रूप में हुई है। दोनों की गिरफ्तारी के लिए हमारी टीमें काम कर रही है। अलग-अलग जगहों पर सर्च चल रही है।

Recommended Video

    Kanjhawala Case में Arvind Kejriwal बोले- फांसी हो, BJP नेता के नामपर जमकर बवाल | वनइंडिया हिंदी

    अहम बात है कि इस पूरे मामले को दिल्ली पुलिस ने एक सड़क हादसा बताया है और इस बात से इनकार किया है कि आरोपियों और अंजलि के बीच किसी भी तरह का कोई लिंक था। लेकिन दिल्ली पुलिस अभी तक इस सवाल का जवाब नहीं दे सकी है कि इस हादसे के पीछे आरोपियों की मंशा क्या थी। बता दें कि इस हादसे के दौरान अंजलि के साथ उसकी दोस्त निधि भी थी। हादसे के दो दिन बाद सीसीटीवी फुटेज में यह बात सामने आई कि निधि हादसे के वक्त अंजलि के साथ थी, लेकन हादसे के बाद वह अंजलि को छोड़कर अपने घर चली गई और इसकी जानकारी किसी को नहीं दी। ऐसे में निधि की भूमिका पर सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस ने निधि का बयान दर्ज कराया है।

    गौर करने वाली बात है कि इस मामले में पुलिस ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा कि इसमे 5 नहीं बल्कि कुल 7 आरोपी हैं। जिसमे से 5 को पहले हादसे के अगले ही दिन गिरफ्तार कर लिया गया था। वहीं छठे आरोपी आशुतोष को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अब पुलिस के सामने बड़ी गुत्थी यह है कि आखिर किस मकसद से इन लोगों ने अंजलि की कोई किलोमीटर तक सड़क पर घसीटा।

    यह भी पढ़ें- कंझावला केस में सामने आया एक और CCTV फुटेज, स्कूटी पर एक लड़के साथ दिखी अंजलि और निधि

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+