Monsoon update: 29 जून से दिल्ली में झमाझम बरसेंगे बादल, मिलेगी गर्मी से राहत

बेंगलुरु। पिछले तीन दिनों ने भारी बारिश की मार सह रहे मुंबईवासियों के लिए राहत की खबर है क्योंकि यहां मानसून धीमे पड़ गया है लेकिन अब ये मानसून दिल्ली की ओर मुड़ा है। मौसम विभाग ने दिल्ली में मानसून 29 जून से एक जुलाई के बीच आने की बात कही है लेकिन इससे पहले यहां प्री-मानसून की बारिश हो सकती है, वैसे विभाग ने आज गुजरात और मेघालय में भारी बारिश की चेतावनी दी है। मौसम विश्लेषकों ने कहा कि मानसून लगभग एक हफ्ते से मंद हो गया था। हालांकि ये रविवार से फिर सक्रिय हो गया है और उत्तर की तरफ बढ़ने लगा है।

Monsoon update: 28 जून से दिल्ली में झमाझम बरसेंगे बादल

आपको बता दें कि मौसम विश्लेषकों ने कहा कि मानसून लगभग एक हफ्ते से मंद हो गया था। हालांकि रविवार से फिर सक्रिय हो गया है और उत्तर की तरफ बढ़ने लगा है। मानसून ने झारखंड और बिहार में भी दस्तक दे दी है। मौसम विभाग के मुताबिक गर्मी से झुलस रहे उत्तर प्रदेश में भी मानसून की पहली बारिश हो सकती है।

Monsoon update: 28 जून से दिल्ली में झमाझम बरसेंगे बादल

पश्चिम बंगाल के ज्यादातर हिस्सों, बिहार और झारखंड के कुछ हिस्सों सुपौल और जमशेदपुर में बारिश दर्ज की गई है। विभाग ने कहा कि 48 घंटों के भीतर मानसून के और प्रगति करने की उम्मीद है। स्थितियां इसके अनुकूल बनी हुई है। इस दौरान मानसून पूरे गुजरात, महाराष्ट्र के बाकी हिस्सों, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़ और ओडिशा, झारखंड और बिहार के कुछ और हिस्सों में छा जाएगा।

गुजरात के कई इलाकों में जोरदार बारिश हो सकती है

विभाग के मुताबिक आज भी गुजरात के कई इलाकों में जोरदार बारिश हो सकती है, मानसून उत्तरी छोर में मुंबई, ठाणे, अहमदनगर, बुल्धाना, अमरावती, गोंदिया, कटक, मिदनापुर आदि से होकर लगातार आगे बढ़ रहा है, इससे उत्तर भारतीय राज्यों यानी पंजाब, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में बारिश होने के आसार बने हुए हैं।

Monsoon update: 28 जून से दिल्ली में झमाझम बरसेंगे बादल

बुधवार के मौसम बुलेटिन के मुताबिक आज पटना, छपरा, मुजफ्फरपुर और मोतिहारी में सोमवार को बारिश हो सकती है, आप सैटेलाइट इमेज के जरिए बादलों की यथास्थिति का पता लगा सकते हैं, ये तस्वीरें भारतीय मौसम विभाग की ओर से जारी की गई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+