हैदराबाद : 7 साल के समन्यु ने अफ्रीका की सबसे उंची पर फहराया तिरंगा

नई दिल्ली। हैदराबाद के सात साल के समन्यु पोथुराजु ने अफ्रीकी महाद्वीप की सबसे उंची चोटी पर फतह हासिल की है। हड्डी गला देने वाले ठंड के मौसम में बहादुरी, असाधारण दृढ़ संकल्प और प्रतिबद्धता का परिचय देते हुए इस बच्चे ने तंजानिया की माउंट किलिमंजारो की ऊहुरु पर्वत की चोटी पर तिरंगा फहराया। समन्यु अपने कोच के साथ 2 अप्रैल को समुद्र तल से 5,895 मीटर उंचे पर्वत पर पहुंचे। अफ्रीका की सबसे उंची चोटी पर पहुंचने से पहले समन्यु को कई परेशानियों का सामना करना पड़ा।

samanyu

समन्यु ने बताया कि, जिस दिन उन्होंने चढ़ाई शुरू की थी उस दिन बारिश हो गई थी। वहीं रास्ता पूरा पथरीला था, जिसके चलते उनकी टांग में दर्द हो गया। इस सब के बावजूद वे अपने मुकाम तक पहुंचे। आपको बता दें कि समन्यु इससे पहले माउंट एवरेस्ट के बेस कैंप की पिछले साल सितंबर में चढ़ाई कर चुके हैं। इसी के बाद उनका झुकाव पर्वतारोहण की तरफ हो गया था। अपने छोटो अनुभव के बल पर वह अफ्रीका की सबसे उंची चोटी पर तिरंगा फहरा कर आए।

समन्यु के कोच चुबिलंत थम्मिनेनी भरथ ने बताया कि, 29 मार्च को बेस कैंप से चढ़ाई शुरू की थी। समन्यु ने पांच दिनों इस सफर को पूरा किया। समन्यु के इस सफर में उनकी मां लवन्या भी उनके साथ थी। इसके अलावा दो अन्य लोग भी साथ थे। जो कि हैदराबाद के ही रहने वाले थे। समन्यु अफ्रीका इस चोटी पर वाले दुनिया के सबसे कम उम्र के पर्वतारोही हैं। समन्यु की मां ने बताया कि उसे पर्वतारोहण का शौक स्कूल से मिला है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+