बजट 2023:वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 'अमृतकाल के सप्तर्षि' के जरिये बताई सरकार की प्राथमिकताएं
संसद में बजट पेश कर रहीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 'अमृतकाल के सप्तर्षि' के जरिए सरकार की प्राथमिकताएं बताई हैं।

Union budget 2023: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Union finance minister Nirmala Sitharaman ) देश का आम बजट (Union Budget) पेश किया। बतौर वित्त मंत्री के रूप में निर्मला सीतारमण का यह लगातार 5वां बजट हैं। बजट 2023 जारी होने से एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि डामाडोल विश्व की आर्थिक परिस्थिति में भारत का बजट भारत की जनता की आशाओं आकांक्षाओं को पूरा करेगा। ऐसे में अब वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 'अमृतकाल के सप्तर्षि' के जरिये सरकार की प्राथमिकताएं बताई हैं।
7 प्रमुख प्राथमिकताएं
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2023 की 7 प्रमुख प्राथमिकताएं गिनाईं हैं। उन्होंने अपने बजट भाषण में कहा कि समावेशी विकास, अंतिम छोर तक पहुंचना, बुनियादी ढांचा और निवेश, क्षमता को उजागर करना, ग्रीन ग्रोथ, युवा शक्ति और वित्तीय शामिल हैं।
वृद्धि दर 7% रहने का अनुमान
संसद में बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि अमृत काल में यह पहला बजट है। वर्तमान वर्ष के लिए हमारी अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 7% रहने का अनुमान है, यह विश्व की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में सबसे अधिक है। भारतीय अर्थव्यवस्था सही रास्ते पर है और उज्ज्वल भविष्य की ओर बढ़ रही है।
5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था
वित्त मंत्री ने कहा कि 2014 से सरकार के प्रयासों ने सभी नागरिकों के जीवन की बेहतर गुणवत्ता और गरिमापूर्ण जीवन सुनिश्चित किया है। प्रति व्यक्ति आय दोगुनी से अधिक बढ़कर 1.97 लाख रुपये हो गई है। इन 9 वर्षों में, भारतीय अर्थव्यवस्था दुनिया में 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में बढ़ी है।
अंत्योदय योजना एक वर्ष बढ़ाई
वित्त मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत 2 लाख करोड़ रुपये केंद्र सरकार द्वारा वहन किया जा रहा है। अंत्योदय योजना के तहत गरीबों के लिए मुफ्त खाद्यान्न की आपूर्ति को एक वर्ष के लिए बढ़ा दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications