सुप्रीम कोर्ट ने दिया ममता बनर्जी को झटका, नारदा स्टिंग की जांच करेगी सीबीआई
सुप्रीम कोर्ट ने बंगाल सरकार की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को जोर का झटका देते हुए नारदा स्टिंग की जांच सीबीआई कराने जाने को मंजूरी दे दी है।
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने बंगाल सरकार की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को जोर का झटका देते हुए नारदा स्टिंग की जांच सीबीआई कराने जाने को मंजूरी दे दी है। साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने उस याचिका को भी खारिज कर दिया है जिसमें सुप्रीम कोर्ट को एसआईटी की निगरानी करने के लिए कहा गया था। इसके अलावा बंगाल सरकार ने उन हाईकोर्ट के न्यायाधीशों से माफी मांगने को लेकर भी याचिका दाखिल की थी जिन्होंने नारदा स्टिंग की सीबीआई जांच किए जाने को मंजूरी दी थी।

आपको बताते चलें कि पिछले शुक्रवार को कोलकता हाईकोर्ट ने नारदा स्टिंग की जांच सीबीआई से कराए जाने वाले प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। कोलकता हाईकोर्ट ने कहा था कि नारदा स्टिंग मामले में राज्य पुलिस सरकार की कठपुतली बनी हुई है।
कोर्ट ने आदेश देते हुए कहा था कि नारदा स्टिंग मामले की जांच सीबीआई को 72 घंटें में शुरु करने के लिए कहा था। नारदा न्यूज ने एक स्टिंग में इस बात का खुलासा किया था कि किस तरह से बंगाल सरकार में मंत्रियों ने 5 लाख रुपए से लेकर 15 लाख रुपए की घूस कंपनियों को फायदा पहुंचाने के लिए थी।












Click it and Unblock the Notifications