अब रूसी कोरोना वैक्सीन Sputnik V को लेकर बड़ी खबर! सीरम करेगा 300 मिलियन डोज का उत्पादन
मॉस्को, 13 जुलाई: कोरोना के खिलाफ जंग में अहम भूमिका निभा रही वैक्सीन को लेकर बड़ी खबर मिल रही है। रसियन डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट फंड (RDIF) और सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) मिलकर सितंबर में स्पुतनिक वी का उत्पादन शुरू करेगा। जानकारी के मुताबिक भारत में एक साल में 300 मिलियन से अधिक खुराक बनाई जाएगी। वहीं रसियन डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट फंड के सीईओ किरील दिमित्रीव ने बताया है कि कुछ अन्य निर्माता भी भारत में इस वैक्सीन का उत्पादन करने के लिए तैयार हैं।
Recommended Video

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने कोरोना वायरस के खिलाफ रूसी स्पुतनिक वैक्सीन का उत्पादन करने के लिए सहयोग की घोषणा की है। बता दें कि एसआईआई कोरोना टीकों के उत्पादन के मामले में दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी है, कंपनी ने 500 मिलियन से अधिक डोज बनाई हैं। SII कोरोना महामारी के खिलाफ भारत की लड़ाई में सबसे आगे रहा है। अपनी खुद की वैक्सीन विकसित करने के अलावा दवा कंपनी कोविशील्ड (एस्ट्राजेनेका-ऑक्सफोर्ड द्वारा विकसित), कोवोवैक्स (नोवावैक्स द्वारा विकसित) का निर्माण कर रहा है और यूके की वैक्सीन कोडाजेनिक्स का भी परीक्षण कर रही है।
वहीं टेक्निकल ट्रांसफर प्रोसेस के तौर पर एसआईआई को रूस के गमलेया रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ एपिडेमियोलॉजी एंड माइक्रोबायोलॉजी सेंटर से सेल और वेक्टर नमूने पहले ही मिल चुके हैं। वहीं ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) की ओर से इंपोर्ट की अनुमति मिलने के साथ बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बता दें कि स्पुतनिक वैक्सीन के उत्पादन के लिए भारत प्रमुख उत्पादन केंद्र है। आरडीआईएफ ने पहले भारत में कई दवा कंपनियों (ग्लैंड फार्मा, हेटेरो बायोफार्मा, पैनासिया बायोटेक, स्टेलिस बायोफार्मा, विरचो बायोटेक और मोरपेन) के साथ रूसी वैक्सीन के उत्पादन के लिए समझौता किया था।
रसियन डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट फंड के सीईओ का बयान
सीईओ किरिल दिमित्रीव ने कहा कि आरडीआईएफ दुनिया के सबसे बड़े वैक्सीन निर्माता सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के साथ सहयोग करके खुश है। यह साझेदारी भारत और दुनिया भर में जिंदगियों को बचाने के लिए एक आदर्श उदाहरण प्रदर्शित करता है। वहीं हमारी उत्पादन क्षमताओं को पर्याप्त रूप से बढ़ाने के लिए एक बड़ा कदम है।
SII के सीईओ अदार पूनावाला का बयान
वहीं सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला ने कहा कि मैं स्पुतनिक वैक्सीन के निर्माण के लिए आरडीआईएफ के साथ साझेदारी करके खुश हूं। हमें उम्मीद है कि सितंबर के महीने में ट्रायल बैच शुरू होने के साथ आने वाले महीनों में लाखों खुराकें उपलब्ध होंगी।
-
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा












Click it and Unblock the Notifications