सीरम ने कोरोना वैक्सीन के उत्पादन को रोकने का किया फैसला, जानिए क्या है वजह?
नई दिल्ली, 22 अप्रैल: दुनिया की सबसे बड़े वैक्सीन निर्माता कंपनी और विकासशील देशों को कोविड -19 वैक्सीनेशन की प्रमुख आपूर्तिकर्ता सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया लिमिटेड ने कोरोना की वैक्सीन के नए बैच को बनाना बंद कर दिया है। सीरम इंस्टीट्यूट ने अब वैक्सीन के उत्पादन को रोक देने का किया है। कंपनी ने अपने बयान में कहा कि अब वो कोरोना वैक्सीन की नई डोज के प्रोडेक्शन नहीं करेगी।

कंपनी के इस फैसले के पीछे की यह वजह बताई जा रही है कि सीरम इंस्टीट्यूट के पास वैक्सीन का बहुत भारी स्टॉक जमा हो चुका है। जानकारी के मुताबिक वैक्सीन का स्टॉक 20 करोड़ तक पहुंच गया है। सीरम के सीईओ अदार पूनावाला ने शुक्रवार को टाइम्स नेटवर्क की ओर से आयोजित इंडिया इकोनॉमिक कॉन्क्लेव में कहा, "हमरा स्टॉक 200 मिलियन खुराक का हो गया है। हमें दिसंबर में उत्पादन बंद करना पड़ा। जो कोई भी इसे लेना चाहता है, मैंने उसे मुफ्त दान देने की भी पेशकश की है।"
इसी के साथ पूनावाला ने यह भी कहा कि उनको वैक्सीन के एक्सपायर होने का भी डर है। ऐसे में उनका बयान इस ओर इशारा कर रहा है कि दुनिया में मौजूदा वक्त में कोरोना वैक्सीन की जरूरत से ज्यादा सप्लाई की स्थिति है। क्योंकि दुनियाभर की दवा कंपनियों ने अपना फोकस वैक्सीन को बनाने में लगाया और बड़ी मात्रा में निवेश भी किया, लेकिन आज के वक्त में जरूरत से ज्यादा सप्लाई है। ऐसे में सीरम कंपनी ने अपना प्रोडक्शन रोकने का फैसला किया है।












Click it and Unblock the Notifications