सोपोर हमले की जांच आतंकवादी से कराना चाहता है यासीन मलिक

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में अलगाववादी नेता यहां की सरकार के लिए बड़ी मुश्किल बनते जा रहे हैं। कभी पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे तो कभी रैलियों में पाकिस्तान के झंडे फहराने के बाद इस बार अलगाववादी नेता यासीन मलिक ने सोपोर मुठभेड़ की जांच एक आतंकवादी से कराये जाने की मांग की है।

जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट के मुखिया मोहम्मद यासीन मलिक ने सोपोर मुठभेड़ की जांच युनाइटेड जिहाद काउंसिल के मुखिया सैयद सलालुद्दीन से कराये जाने की मांग की है। सलालुद्दीन मौजूदा वक्त में पाकिस्तान में है।

मलिक ने मांग की है कि कि सोपोर मुठभेड़ की उच्च स्तरीय कमेटी के द्वारा जांच करायी जानी चाहिए और सोपोर में मुठभेड़ के पीछे के लोगों की पहचान की जानी चाहिए जिन्होंने बीएसएनएल के कर्मचारी को मौत के घाट उतारा है।

एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए मलिक ने कहा कि मैं सरकार से इस मामले की जांच की मांग नहीं कर सकता हूं। बल्कि मैं सलालुद्दीन को इस बर्बर मुठभेड़ की जांच दिये जाने की मांग करता हूं। वहीं भाजपा नेता हिना भट्ट ने कहा कि मलिक को जांच की मांग कराने का कोई अधिकार नहीं जबकि वो खुद ऐसे मुद्दों को भड़काते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+