पंजाब के मोहाली में पत्रकार और 92 वर्षीय मां का शव घर में बरामद, हत्या की आशंका
मोहाली। कर्नाटक में गौरी लंकेश, त्रिपुरा में शांतनु भौमिक की हत्या के कुछ ही दिनों के भीतर पंजाब के मोहाली में पत्रकार केजे सिंह अपने घर में मृत पाए गए हैं। आशंका जाहिर की जा रही है कि केजे सिंह की भी हत्या की गई है। केजे सिंह के साथ-साथ उनकी मां गुरुचरन कौर की भी हत्या की गई है।

मामले की जांच शुरू
बता दें कि पत्रकार केजे सिंह और उनकी मां, दोनों के शव उनके मोहाली के फेज-3 बी-2 स्थित आवास से बरामद हुए है। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

गौरतलब है कि सिंह, अंग्रेजी समाचार पत्र इंडियन एक्सप्रेस के पत्रकार थे। उनके घर से कीमती सामान भी गायब हैं। वहीं मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के निर्देश पर, पुलिस ने केजी सिंह और उनकी मां के हत्या के मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया।












Click it and Unblock the Notifications