हरियाणा में सीएम खट्टर से नाराज उनके असरदार मंत्री
नई दिल्ली (विवेक शुक्ला) हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और सरकार में नंबर माने जाने वाले स्वास्थ, खेल और युवा मामलों के मंत्री अनिल विज के बीच कलह अब सबके सामने है। अंबाला से विधायक विज ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

नाराजगी क्यों
सूत्रों का कहना है कि विज इस बात से भी नाराज हैं कि खेलेगा हरियाणा-बढ़ेगा हरियाणा अभियान के पोस्टर में उनकी तस्वीर नहीं है और न ही नाम का जिक्र है। इस अभियान को सोमवार को मुख्यमंत्री ने लॉन्च किया था।
बता दें कि विज ने ट्वीट करके खटटर पर व्यंग्य करते हुए लिखा, 'मेरे विभागों में गहरी रुचि लेने के लिए शुक्रिया मुख्यमंत्री जी, मैं रिलैक्स्ड हो गया।' विज ने अपने विभाग में दखलअंदाजी से नाराज होकर ट्विटर पर भड़ास निकाली। इससे प्रदेश की राजनीति में तूफान आ गया है। विज जाहिर तौर पर खट्टर से नाराज थे, जिन्होंने हाल में कई ऐसे कार्यक्रम और योजनाएं शुरू की हैं जो उनके विभागों से संबंधित थीं।
सूत्रों का कहना है कि विज इस बात से भी नाराज हैं कि खेलेगा हरियाणा-बढ़ेगा हरियाणा अभियान के पोस्टर में उनकी तस्वीर नहीं है और न ही नाम का जिक्र है। इस अभियान को सोमवार को मुख्यमंत्री ने लॉन्च किया था। जानकारों ने कहा कि हरियाणा सरकार में जो कुछ चल रहा है, इससे जनता के बीच में खराब संदेश जा रहा है।
दोनों पंजाबी
बता दें कि दोनों नेता पंजाबी समुदाय से आते हैं। पार्टी में वरिष्ठता के स्तर पर विज खास सीनियर हैं खट्टर से। वे भी मुख्यमंत्री पद के दावेदार थे।












Click it and Unblock the Notifications