तमिलनाडु में कांग्रेस को बड़ा झटका, जीके वासन ने पार्टी छोड़ी
बैंगलुरू। केंद्रीय राजनीति में लगातार नीचे जा रही कांग्रेस के लिए तमिलनाडु में बड़ा झटका लगा है। तमिलनाडु कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जीके वासन ने कांग्रेस को अलविदा कह दिया है। जीके वासन कांग्रेस की हालिया कार्यकलापों से नाराज चल रहे थे। पार्टी छोड़ते वक्त उन्होंने कहा कि वह गरीबों के लिए प्रतिबद्ध हैं लेकिन कांग्रेस अपने रास्ते से भटक गयी है। जिसके चलते वह पार्टी को छोड़ रहे हैं।

तमिलनाडु की राजनीति में वासन कांग्रेस का सबसे लोकप्रिय चेहरा थे। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी आम लोगों की पहुंच से दूर हो गये हैं। वासन तमिलनाडु के कांग्रेस अध्यक्ष के पद पर थे इससे पहले वह कांग्रेस की सरकार में मंत्री का पद भी संभाल चुके हैं।
वहीं उन्होंने कहा कि वह नये राजनीतिक विकल्प को तलाशेंगे। वासन के कांग्रेस को छोड़ने के बाद राहुल गांधी और सोनिया गांधी के लिए मुश्किलें और बढ़ती नजर आ रही है। पार्टी को एकबार फिर से खड़ा करना कांग्रेस के लिए बड़ी चुनौती बनता जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications