कांग्रेस के बड़ा झटका, भुवनेश्‍वर कलिता बीजेपी में हुए शामिल

नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भुवनेश्वर कलिता ने आज भाजपा का दामन थाम लिया है। भुवनेश्वर कलिता ने केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता पीयूष गोयल की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए हैं। भुवनेश्वर कलिता राज्यसभा में कांग्रेसपार्टी के चीफ व्हिप थे। लेकिन वह अनुच्छेद 370 पर पार्टी के रुख से सहमत नहीं थे। कांग्रेस ने भुवनेश्‍वर कलिता को सोमवार को कश्मीर मुद्दे पर व्हिप जारी करने की जिम्‍मेदारी सौंपी थी। लेकिन भुवनेश्‍वर कलिता ने राज्यसभा में पद को छोड़ते ही कांग्रेस पार्टी से भी इस्तीफा दे दिया था।

Senior Congress leader, Bhubaneswar Kalita joins Bharatiya Janata Party

असम से सांसद कालिता ने राज्‍यसभा से इस्‍तीफा दे दिया था। उन्‍होंने कहा था कि उन्हें लगता है अब कांग्रेस को बर्बाद होने से नहीं बचाया जा सकता है। कांग्रेस की विचारधारा से ऐसा लग रहा है कि वह आत्महत्या करने की कोशिश कर रही है। उन्‍होंने आगे कहा मैं पार्टी के इस प्रयास में भागीदार नहीं बनना चाहता हूं। सोमवार को भुवनेश्‍वर कालिता को कांग्रेस ने कश्मीर मुद्दे पर व्हिप जारी करने की जिम्‍मेदारी सौंपी थी लेकिन उन्‍होंने राज्‍यसभा में पद तो छोड़ा ही पार्टी से भी इस्‍तीफा दे दिया।

उनका कहना था कि कांग्रेस ने मुझे कश्मीर मुद्दे के बारे में व्हिप जारी करने को कहा, जबकि सच्चाई ये है कि देश का मिजाज पूरी तरह से बदल चुका है। उन्होंने कांग्रेस के व्हिप को देश की जन भावना के खिलाफ बताया था। उन्होंने कहा कि, जवाहर लाल नेहरु भी अनुच्‍छेद 370 के खिलाफ थे। इससे पहले असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई ने मंगलवार को कहा था कि कलीता भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

गोगोई का कहना है कि कांग्रेस ने कलीता को बहुत कुछ दिया है। यदि वह भाजपा में शामिल होते हैं तो उन्हें एक अवसरवादी माना जाएगा। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि कलीता को कैसे पता था कि यह विधेयक सोमवार को राज्यसभा में पेश होने वाला है जो उन्होंने उस दिन को इस्तीफा देने के लिए चुना?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+