फिर छलका आडवाणी का दर्द, बोले किसी की नहीं, देश में है कांग्रेस-विरोधी 'लहर'

वे बोले, इस चुनाव में कांग्रेस का सफाया हो जाएगा। आडवाणी यहां पार्टी प्रत्याशी अजय टम्टा के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि दस साल के कांग्रेस शासन में महंगाई, भ्रष्टाचार, घोटालों की वजह से आम जनता त्रस्त हो गई है। कांग्रेस के इसी कुशासन की वजह से देश में भाजपा की लहर चल रही है।
मोदी के नेतृत्व में गुजरात में हुए विकास का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि अब देश में उनके नेतृत्व में भाजपा सरकार बनने जा रही है। उत्तराखंड राज्य स्थापना का जिक्र करते हुए आडवाणी ने कहा कि तब अटल बिहारी वाजपेई प्रधानमंत्री और वह गृहमंत्री थे।
वाजपेई जी ने उन्हें उत्तराखंड, छत्तीसगढ़ और झारखंड अलग राज्य का प्रस्ताव बनाने को कहा था। इसके बाद तीनों राज्य बनाए गए। इन राज्यों के चहुंमुखी विकास के लिए विशेष पैकेज दिया गया। उन्होंने कहा कि हिंदी भाषी वाले अधिकतर राज्य बीमार थे, भाजपा सरकार बनने पर वहां विकास की गति बढ़ी। वरिष्ठ भाजपा नेता ने अपने राजनैतिक अनुभवों का भी विस्तार से उल्लेख किया।
यह भी पढ़ें- खुल सकती है पोल
इशारों ही इशारों में आडवाणी कह गए कि देश में कोई मोदी लहर नहीं है। लहर है तो सिर्फ कांग्रेंस के कुशासन की वजह से। आडवाणी का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार 'सेल्फी मामले' व 'जासूसी कांड' के कांटों में उलझते दिख रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications