वरिष्ठ भाजपा नेता चंदन मित्रा ने पार्टी से दिया इस्तीफा!

Recommended Video

    PM Modi, Amit Shah की वजह से किया BJP Senior Leader Chandan Mitra ने Resign | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी की ओर से दो बार राज्यसभा सांसद रहे चंदन मित्रा अब भाजपा का साथ छोड़ने की तैयारी कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक चंदन मित्रा ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया है, हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि अमित शाह ने उनके इस्तीफे को स्वीकार किया है या नहीं। हालांकि मित्रा ने खुद इसपर कुछ कहने से इनकार कर दिया है। वहीं पार्टी के एक वरिष्ठ नेता का कहना है कि उन्हें इस बात की जानकारी थी कि मित्रा इस्तीफा दे दिया है, लेकिन उन्होंने इस्तीफा पत्र में क्या लिखा है यह नहीं पता है।

    chandan mitra

    आपको बता दें कि मिंत्रा 2003 से 2009 तक मनोनीत राज्यसभा सांसद रहे, इसके बाद वह जून 2010 में भाजपा की ओर से राज्यसभा भेजे गए थे, उन्हें मध्य प्रदेश से राज्यसभा भेजा गया था। उनका कार्यकाल 2016 में खत्म हो गया था। मित्रा पायनियर अखबार के संपादक भी हैं। मित्रा भाजपा के शीर्ष नेताों की श्रेणी में गिने जाते थे और उन्हें अक्सर टीवी चैनल पर भाजपा का पक्ष रखते हुए सुना जा सकता था। उन्हें पार्टी के दिग्गज नेता एलके आडवाणी का करीबी भी माना जाता था, लेकिन माना जा रहा है कि शाह और मोदी ने उन्हें पार्टी से किनारे कर दिया है, जिसकी वजह से उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

    पार्टी के एक नेता ने बताया कि मित्रा आडवाणी कैंप के बड़े नेता था, लेकिन उन्हें 2014 में पार्टी ने साइडलाइन कर दिया था। जिसके बाद मित्रा ने पार्टी की आलोचना करनी शुरू कर दी थी। कैराना में भाजपा को जब हार का सामना करना पड़ा था तो मित्रा ने कहा था कि पार्टी ने गन्ना किसानों की ओर खास ध्यान नहीं दिया और इस बार को भाजपा के लिए बड़ा झटका बताते हुए कहा था कि अगर विपक्ष एकजुट होता है तो 2019 में भाजपा की कड़ी चुनौती मिलेगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+