'सेल्फी विद डॉटर्स' के खिलाफ आवाज उठाने वालीं कविता को आलोक नाथ ने दी गाली

नई दिल्ली। पीएम नरेन्द्र मोदी के 'सेल्फी विद डॉटर्स' वाले बयान की आलोचना करने वाली सीपीआई (एमएल) नेता और ऐक्टिविस्ट कविता कृष्णन को लोगों ने ट्विटर पर आड़े हाथों लिया है।

आज जमकर लोगों ने सोशल मीडिया पर कविता कृष्णन के खिलाफ बातें कहीं लेकिन हद तो तब हो गई जब लोगों ने मर्यादा की सीमा लांघ दी और कविता के लिए गाली-गलौज उतर आये जिनमें शामिल हैं हिंदी फिल्मजगत और टीवी के सबसे लोकप्रिय और संस्कारी बाबूजी यानी कि एक्टर आलोक नाथ।

जिन्होंने ट्विटर पर लिखा है कि 'jail the bitch' ।

जिसके बाद कविता कृष्णन का गुस्सा और सातवें आसमान पर चढ़ गया, उन्होंने अपने फेसबुक वॉल पर आलोकनाथ के ट्विट को शेयर किया और उनकी कड़ी आलोचना करते हुए अपने गुस्से का इजहार किया है। कविता ने लिखा है कि मोदी के भक्त किस तरह से अपशिष्ट भाषा का प्रयोग करते हैं, जिन्हें बात करने की तमीज नहीं हैं वो भला किसी महिला या स्त्री की क्या रक्षा करेंगे और क्या ही सम्मान देंगे।

मालूम हो कि पीएम मोदी ने अपने रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' में लोगों से 'सेल्फी विद डॉटर्स' शेयर करने की अपील की थी जिस पर सीपीआई (एमएल) नेता और ऐक्टिविस्ट कविता कृष्णन ने कड़ा विरोध जताते हुए ट्वीट किया था, 'Lame Duck (असमर्थ/अयोग्य) प्रधानमंत्री संग बेटी की सेल्फी शेयर करने से पहले सावधान रहें। उनका रेकॉर्ड बेटियों का पीछा करने का रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+