राजपूताना लिबास पहन सीमा हैदर ने लगाए ठुमके, Video देख यूजर्स बोले- 'भाभी जी को मुजरे की आदत है...'
Seema Haider Dance Video: पाकिस्तानी नागरिक सीमा हैदर हमेशा सोशल मीडिया पर सुर्खियों में रहती हैं। जुलाई 2023 से अपने भारतीय प्रेमी सचिन मीणा के लिए नेपाल के रास्ते होते हुए भारत में आई सीमा हैदर किसी न किसी वजह से खबरों में बनी रहती हैं। सीमा हैदर अब एक नया डांस वीडियो सामने आया है, जिसमें वो राजपूताना लिबास में दिख रही हैं।
पाकिस्तान के सिंध में 1996 में जन्मी सीमा गुलाम हैदर को पबजी खेलने के दौरान भारत के ग्रेटर नोएडा में रहने वाले सचिन मीणा से प्यार हुआ था। जिसके बाद वह अपने चार बच्चों को लेकर भारत आ गईं।

सीमा हैदर ने राजपूताना लिबास पहन किया जमकर डांस
सीमा हैदर के डांस के तीन-चार वीडियो सामने आए हैं। इन वीडियो में सीमा हैदर ऑरेंज रंग का राजपूताना लिबास पहना है। उन्होंने लहंगा-चोली के साथ राजस्थानी महिलाओं की तरह श्रृंगार भी किया है। वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि ये घर पर जन्मदिन का फंक्शन है।
सीमा हैदर अलग-अलग गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं। एक वीडियो में सीमा हैदर के साथ उनकी बेटी भी डांस कर रही हैं। वीडियो में किसी का केक भी काटा जा रहा है।
डांस वीडियो को लेकर ट्रोल हुईं सीमा हैदर
सीमा हैदर की इन वीडियो पर कई लोगों ने कमेंट में उन्हें ट्रोल भी किया हैं। एक यूजर ने लिखा, ''इनका पाकिस्तानी मुजरा अच्छा है।'' वहीं एक यूजर ने लिखा, '' भाभी जी को मुजरे की आदत है...''
एक यूजर ने लिखा कि, 'पाकिस्तान में इनको मुजरा, करने की आदत थी, वहां नहीं कर पाई, इसलिए यहां आ गई हैं।' वहीं एक यूजर ने लिखा कि, 'ये सचिन की घर में दिन-रात में डांस ही करती हैं।'
राजपूताना लिबास को लेकर ट्रोल हुईं सीमा हैदर
सीमा हैदर के गलत तरीके से राजपूताना लिबास पहनने को लेकर भी वो ट्रोल हो रही हैं। एक यूजर ने लिखा, 'हमारे राजपूती ड्रेस की इन्होंने ऐसी-तैसी कर दी है।'
एक यूजर ने लिखा, 'मैं सभी महिलाओं से हाथ जोड़ कर अनुरोध करना चाहती हूं कि अगर हमारे कपड़े पहनने आपको नहीं आते हैं तो मत मत पहनिए...अगर पहनना है तो अच्छे से पहनिए। इस तरह से पहन कर हमारे पहनावे की धज्जियां मत उड़ाइए प्लीज।'
एक यूजर ने लिखा, 'क्यूं बेवजह राजपूतों की ड्रेस को खराब कर रहे हो। शर्म नहीं आती क्या आपको थोड़ी भी।'












Click it and Unblock the Notifications