'लप्पू सा सचिन, झींगुर...', कहने वाली पड़ोसी भाभी पर गुस्सा हुईं सीमा हैदर, अब करेंगी कानूनी कार्रवाई
Seema Haider News: सीमा हैदर अब अपनी पड़ोसन भाभी मिथिलेश भाटी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगी। मिथिलेश भाटी ने सीमा के प्रेमी-पति सचिन मीणा के 'लप्पू' और 'झींगुर' कहा था। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था।
अब सीमा हैदर के वकील ने पड़ोसी को मानहानि का मुकदमा करने की चेतावनी दी है। सीमा के वकील एपी सिंह ने कहा कि मिथिलेश भाटी को सचिन के बारे में उनकी "अपमानजनक" टिप्पणियों के लिए देश के लोगों से माफी मांगनी चाहिए।

मिथिलेश भाटी ने मीडिया इंटरव्यू में सचिन मीणा को "झींगुर सा" और "लप्पू सा" कहा था। 'लप्पू सा सचिन...उनका बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हुआ था। इस वीडियो के बाद मिथिलेश रातोंरात चर्चा में आ गई थी और सोशल मीडिया पर छा गईं थीं।
कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी में सीमा हैदर के वकील
अब सीमा हैदर के वकील एपी सिंह इन टिप्पणियों को लेकर मिथिलेश भाटी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी कर रहे हैं। एपी सिंह ने इस बात पर जोर दिया कि यह टिप्पणी देश के हर पति का अपमान है।
एपी सिंह ने कहा, ''हमारे जैसे विविधतापूर्ण देश में, त्वचा के रंग और शारीरिक विशेषताओं के आधार पर अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हम महिला के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की योजना बना रहे हैं।''
मिथिलेश भाटी बोलीं- मैंने कोई अपमान नहीं किया
मिथिलेश भाटी ने भी इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्होंने किसी का अपमान नहीं किया है। मिथिलेश भाटी ने कहा, ''मुझे गुस्सा आ गया और ये शब्द मेरे मुंह से निकल गए। हमारे यहां बोलचाल में ऐसी भाषा का आमतौर पर इस्तेमाल होता है। लोग मुझे 'लप्पी' कहते हैं लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि मैं 'लप्पी' बन जाऊंगी। मैंने किसी का अपमान नहीं किया है।''












Click it and Unblock the Notifications