'अपनी हीरोइन को लेकर जाओ...' क्या सीमा हैदर का भारत से हुआ पत्ता साफ? वायरल हुई पाक की फ्लाइट टिकट की PHOTO

Seema Haider Pakistan flight: सीमा हैदर जबसे पाकिस्तान से भारत आई है, तभी से सुर्खियों में बनी हुई है। पहले बिना कागजात के भारत में एंट्री और फिर उसके बाद सचिन मीणा संग अपने इश्क के चर्चों को लेकर सीमा हेडलाइन्स में बनी हुई हैं। हाल ही में सीमा को लेकर फिल्म बनने की भी बात की जा रही है। अब इन सब बातों के बीच सीमा की पाकिस्तान वापसी की चर्चा का बाजार भी गर्म हो गया है।

क्या पाकिस्तान जाएंगी सीमा?
हर तरफ से जो एक सवाल उठ रहा है, वो ये कि क्या सीमा पाकिस्तान लौट जाएंगी? इस बीच एक ट्वीट भी वायरल हो रहा है, जो समाजवादी पार्टी के नेता अभिषेक सोम का है। इस ट्वीट की खास बात ये है कि इसमें सीमा हैदर की पाकिस्तानी वापसी की टिकट की फोटोज हैं।

Seema Haider

सपा नेता का ट्वीट वायरल
अभिषेक सोम ने इस टिकट के अलावा सीमा हैदर और सचिन की कहानी पर बनने जा रही फिल्म को लेकर भी बात की है। ट्वीट कर कैप्शन में उन्होंने लिखा कि #SeemaHaider देश के गद्दारों को हिंदुस्तान में रहने के लिए कोई जगह नहीं मिलेगी। अपनी हीरोइन को पाकिस्तान लेकर जाइये। अमित जानी देश के अंदर हिंदू मुस्लिम दंगा कराना चाहता है।

Seema Haider

क्या बोले अमित जानी?
अमित जानी वही डायरेक्टर हैं, जो सीमा और सचिन की कहानी पर फिल्म बनाने जा रहे हैं। उन्होंने फिल्म बनाने की बाद के साथ-साथ सीमा हैदर के पति गुलाम हैदर को भी भारत आने का निमंत्रण भेजा है। जो फिल्म सीमा हैदर पर बनने वाली है, उसका नाम कराची टू नोएडा रखा गया है। फिल्म के लिए ऑडिशन भी लिए गए हैं।

फिल्म की रिलीज का इंतजार करते लोग
अमित जानी ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि सीमा और सचिन की कहानी के बारे में लोग जानना चाहते हैं। ऐसे में फिल्म देखने के बाद लोगों को काफी कुछ पता चलेगा। फिल्हाल इस फिल्म को लेकर लोगों में काफी उत्साह बना हुआ है। इसके साथ ही लोग सीमा सचिन की फिल्म रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार भी कर रहे हैं। इस फिल्म के बनने से पहले तकरीबन 60-70 मॉडल्स के ऑडिशन भी लिए जा चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+