सीमा हैदर की youtube वाली कमाई भी बंद होगी और 3 करोड़ भी देने होंगे, पाकिस्तानी भाभी की आने वाले हैं खराब दिन
Seema Haider: पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर की परेशानियां बढ़ने वाली हैं। सीमा हैदर काफी वक्त से अपने भारतीय पति सचिन मीणा के साथ अपने रिश्तों को लेकर चर्चा में थीं। लेकिन अब सीमा हैदर कानूनी दांव-पेंच में फंसने वाली हैं।
सीमा हैदर की यूट्यूब की कमाई पर भी ग्रहण लगने वाला है। इतना ही नहीं सीमा हैदर को तीन करोड़ रुपये का नोटिस भी भेजा गया है। इस पूरे मामले ने फिर से सीमा हैदर की कहानी को फिर से चर्चाओं में ला दिया है। आइए जानें किसने सीमा हैदर को तीन करोड़ का नोटिस भेजा है?

सीमा हैदर के पाकिस्तान पति ने भेजा 3 करोड़ का नोटिस!
सीमा हैदर के पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर ने सीमा और उनके पति सचिन मीना को 3-3 करोड़ रुपये का नोटिस भेजा है। गुलाम हैदर ने अपने बच्चों को वापस लाने के लिए एक भारत के वकील को भी नियुक्त किया है। हरियाणा के पानीपत के रहने वाले वकील मोमिन मलिक भारत में गुलाम हैदर का केस लड़ेंगे।
सिर्फ सीमा और सचिन को ही नहीं, बल्कि डॉ. एपी सिंह को भी 5 करोड़ रुपये का नोटिस भेजा गया है। जो खुद को सीमा हैदर का मुंहबोला भाई बोलते हैं।
गुलाम हैदर के वकील मोमिन मलिक ने सीमा हैदर और सचिन मीणा को एक महीने के भीतर माफी मांगने और जुर्माना जमा करने को कहा है। नहीं तो फिर वो उनके खिलाफ कानूनी कदम उठाएंगे।
इतना ही नहीं आज तक को दिए इंटरव्यू में मोमिन मलिक ने यह भी कहा था कि वो सीमा हैदर की यूट्यूब कमाई भी बंद करवाएंगे, क्योंकि उनकी यूट्यूब की कमाई गैरकानूनी है।

सीमा हैदर के बच्चों की कस्टडी को लेकर पाकिस्तानी वकील ने किया था ये दावा
इससे पहले, समाचार एजेंसी पीटीआई ने पुष्टि की थी कि पाकिस्तानी के एक वकील और मानवाधिकार कार्यकर्ता अंसार बर्नी से गुलाम हैदर ने अपने चार बच्चों की कस्टडी पाने में मदद के लिए संपर्क किया था।
वकील अंसार बर्नी ने यह भी कहा था कि सारी बातचीत करने के बाद भारत में इसकी जिम्मेदारी मोमिन मलिक को दी गई है। उन्हें भारत में कानूनी लड़ाई के लिए भी बोल दिया गया है।
सीमा हैदर के बारे में जानें?
पाकिस्तानी नागरिक सीमा हैदर ने अपनी प्रेम कहानी को लेकर चर्चाओं में आई थीं। मई 2023 में सीमा हैदर नेपाल के रास्ते होते हुए अवैध तरीके से भारत में अपने चार बच्चों के साथ आई थी। ये चारों बच्चे सीमा हैदर के पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर से हैं।
सीमा और सचिन की मुलाकात लॉकडाउन के दौरान ऑनलाइन गेम पबजी खेलते हुए हुई थी। भारत में आने के बाद सीमा हैदर को जासूसी के आरोपों में गिरफ्तार भी किया गया था।
पाकिस्तान के सिंध प्रांत की रहने वाली 30 वर्षीय सीमा हैदर मई 2023 से सचिन मीना के साथ ग्रेटर नोएडा में रह रही हैं। चार बच्चों की मां सीमा की शादी गुलाम हैदर से हुई थी, जो पहले सऊदी अरब में रहते थे लेकिन अब पाकिस्तान लौट आए हैं।












Click it and Unblock the Notifications