'काला जादू किया है', किसने की सीमा हैदर को जान से मारने की कोशिश? लगाया 'वश में' करने का आरोप
Seema Haider: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा क्षेत्र में शनिवार की शाम एक हैरान कर देने वाली घटना घटी, जिसने इलाके में सनसनी फैला दी। पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर के घर में एक अनजान युवक घुस आया और उस पर जानलेवा हमला कर दिया।
करीब 7 बजे जब सीमा अपने घर में थी, तभी एक युवक जोर-जोर से दरवाजा पीटता हुआ अंदर घुसा और सीधे सीमा का गला दबाने लगा। कुछ ही सेकेंड में उसने सीमा को तीन-चार थप्पड़ भी मारे। इस अचानक हुई घटना से सीमा घबरा गई और जोर-जोर से चिल्लाने लगी।

परिवार ने हमलावर को दबोचा
सीमा की चीख-पुकार सुनकर घरवाले दौड़कर आए और युवक को पकड़ लिया। परिजनों ने उसे काबू में करके उसकी जमकर पिटाई की। सीमा ने तुरंत मोबाइल से पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और युवक को हिरासत में ले लिया।
ये भी पढ़ें: Pakistani Nationals: पाकिस्तानी नागरिकों को भारत ने दी राहत, देश छोड़ने के लिए बढ़ाई गई समय सीमा
'सीमा ने किया काला जादू'
पुलिस पूछताछ में युवक ने चौंकाने वाला बयान दिया। उसने कहा कि सीमा हैदर ने उस पर काला जादू कर दिया है, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान हो गया है। युवक ने बताया कि वह गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले का रहने वाला है और दिल्ली के रास्ते रबूपुरा पहुंचा है। पुलिस को शक है कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।
सुरक्षा में चूक पर उठे सवाल
इस घटना के बाद सीमा हैदर की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। कुछ दिन पहले ही पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद सीमा की सुरक्षा बढ़ाने की बात कही जा रही थी, लेकिन इस तरह की चूक से पुलिस की तैयारियों पर सवाल उठने लगे हैं।
पुलिस कर रही है गहराई से जांच
एसीपी सार्थक सेंगर ने बताया कि युवक से गहन पूछताछ की जा रही है। उसकी मानसिक स्थिति, यात्रा विवरण और मकसद की जांच की जा रही है। पुलिस ने कहा कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और कानूनी प्रक्रिया के तहत जरूरी कार्रवाई की जा रही है।
ये भी पढ़ें: Video: क्या सीमा हैदर को अब जाना पड़ेगा पाकिस्तान वापस, नागरिकता मिली या नहीं? वकील भाई ने बताया पूरा सच












Click it and Unblock the Notifications