Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Video: क्या सीमा हैदर को अब जाना पड़ेगा पाकिस्तान वापस, नागरिकता मिली या नहीं? वकील भाई ने बताया पूरा सच

Seema Haider News: जम्‍मू कश्‍मीर के पहलगाम आतंकी हमले (Pahalgam terror attack) के बाद मोदी सरकार ने पाकिस्‍तानी नागरिकों का वीजा रद्द (visa cancellation) कर दिया है। सरकार भारत में आए पाकिस्‍तानी नागरिकों को चुन-चुन कर वापस भेज रही है। वहीं इस सबके बीच पाकिस्‍तान से आई सीमा हैदर (Seema Haider) लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं।

लोग सीमा हैदर को पाकिस्‍तान वापस भेजने की मांग कर रहे हैं। इसके साथ ही लोग जानना चाहते हैं कि क्‍या सीमा हैदर को भारत सरकार पाकिस्‍तानी वापस भेज रही हैं? क्‍या सीमा हैदर को भी भारत छोड़ने का आदेश जारी किया गया हैं? अब इन सभी सवालों के जवाब सीमा हैदर का केस लड़ रहे वकील एपी सिंह ने दिया है।

Seema Haider

क्‍या डर के कारण सीमा हैदर पहुंची अस्‍पताल?

बता दें वर्तमान समय में सीमा हैदर अस्‍पताल में हैं। लोग ये दावा कर रहे थे कि पाकिस्‍तान भेजे जाने के डर से सीमा हैदर अस्‍पताल में भर्ती हो गई हैं लेकिन उनके वकील ने इन अटकलों को खारिज कर दिया है। सीमा हैदर के मुंह बोले भाई वकील एपी सिंह ने बताया कि सीमा ने कुछ समय पहले जिस बेटी को जन्‍म दिया था वो बेटी बीमार है और अस्‍पताल में भर्ती हैं और उसी बेटी का सीमा हैदर अस्‍पताल में इलाज करवा रही है।

सीमा हैदर के वकील ने बताया पूरा सच

एपी सिंह ने बताया कि सीमा हैदर सनातन धर्म अपना चुकी हैं और भारतीय नागरिक सचिन मीणा से उनकी पूरे हिंदू रिति-रिवाज से शादी हो चुकी है। उन दोनों की हाल ही में एक बेटी हुई है। जिसका नाम उन्‍होंने मीरा रखा है। उन्‍होंने ये भी दावा किया कि सीमा हैदर जब पाकिस्‍तान में थी तो तभी उनका पहले शौहर हैदर से तलाक भी हो गया था।

सीमा हैदर को वापस भेजने का आदेश क्‍या जारी किया गया है?

सीमा हैदर के वकील एपी सिंह ने बताया कि सीमा 2023 में नेपाल के रास्‍ते भारत अपने चार बच्‍चों के साथ आई थी। जिसमें बाद पूरी जांच की गई, अभी तक सीमा हैदर को लेकर अपत्तिजनक बात सामने नहीं आई है। उन्‍होंने बताया सीमा हैदर के सभी दस्‍तावेज एटीएस के पास जमा है और सीमा हैदर पुलिस की निगरानी में है।

उन्‍होंने बताया सीमा जब से भारत आई है तब से लेकर अब तक अपने ससुराल में ही है। वो अस्‍पताल के अलावा अन्‍य कहीं नहीं गई। वकील ने कहा सरकार की ओर से सीमा हैदर को वापस भेजने का आदेश जारी नहीं किया गया है। वकील ने ये भी कहा सीमा हैदर को पहलगाम से जोड़ना सरासर गलत है।

सीमा हैदर को क्‍यों नहीं भेजा जा रहा पकिस्‍तान? (Seema Haider legal status)

दरअसल, सीमा हैदर चोरी-चुपके से नेपाल के जरिए भारत में घुसी थी। उसकी ये ही गलती उसके लिए वरदान बन गई है। याद रहे भारत सरकार ने भारत आए पाकिस्‍तानी ना‍गरिकों का वीजा रद्द कर दिया है और वापस जाने का आदेश दिया है। चूंकि सीमा हैदर के पास कोई वीजा ही नहीं है, तो कैसे रद्द होगा।

वहीं दूसरी ओर बिना वीजा के भारत में एंट्री करने संबंधी केस कोर्ट में विचाराधीन है इसलिए जब तक उस पर अंतिम फैसला नहीं आ जाता तब तक वो सीमा हैदर भारत में रहेगी।

सीमा हैदर को भारत की नागरिकता मिली या नहीं?

इसके अलावा सीमा हैदर की भारत की नागरिकता संबंधी याचिका भी राष्‍ट्रपति के पास लंबित है। इस पर भी राष्‍ट्रपति का फैसला लेना अभी लंबित है।

कैसे बिना वीजा के भारत पहुंची थी सीमा हैदर?

गौरतलब है कि पाकिस्‍तान की रहने वाली सीमा हैदर को पबजी खेलते-खेलते ग्रेटर नोएडा के सचिन मीणा से प्‍यार हो गया था। अपने प्‍यार के लिए वो मई 2023 में दुबई होते हुए नेपाल पहुंची और नेपाल के रास्‍ते अपने चार बच्‍चों के साथ चोरी-छिपे भारत में एंट्री कर ली।

इसके बाद वहां से ग्रेटर नोएडा में सचिन मीणा के घर आकर रहने लगी। जब जुलाई महीने में अपने कागज बनवाने के लिए उन्‍होंने वकील से संपर्क किया तो खुलासा हुआ। इसके बाद पाकिस्‍तानी सीमा हैदर, सचिन मीणा को पुलिस ने अरेस्‍ट किया था। हालांकि तीन शर्तो लागू कर दोनों को कोर्ट ने जमानत दे दी थी।

Take a Poll

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+