Pakistani nationals: पाकिस्तानी नागरिकों को भारत ने दी राहत, देश छोड़ने के लिए बढ़ाई गई समय सीमा
Pakistani nationals leave India: पहलगाम हमले के बाद से ही भारत सरकार एक्शन के मूड में है। केंद्र सरकार की ओर से पाकिस्तान पर एक के बाद एक कई बड़े फैसले लिए जा रहे हैं। इसके साथ ही भारत में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को अपने वतन वापसी के लिए 48 घंटे की मोहल्लत दी गई थी।
अब इस पर केंद्र सरकार ने पाक नागरिकों को एक बड़ी राहत दी है। गृह मंत्रालय की ओर से जारी नए आदेश में कहा गया है कि पाकिस्तानी नागरिक अगले आदेश तक वाघा-अटारी बॉर्डर से पाकिस्तान लौट सकते हैं।

यह आदेश गृह मंत्रालय के उस पिछले निर्देश का आंशिक संशोधन है, जिसमें कहा गया था कि यह सीमा 30 अप्रैल से बंद कर दी जाएगी।
Pakistani nationals: पाक नागरिकों के लिए नया आदेश
गृह मंत्रालय द्वारा जारी नए आदेश में कहा गया है, "आदेश की समीक्षा की गई है और आंशिक संशोधन करते हुए यह निर्णय लिया गया है कि पाकिस्तानी नागरिकों को अटारी के इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट से पाकिस्तान जाने की अनुमति दी जाती है, जब तक कि अगला आदेश जारी नहीं किया जाता। हालांकि, इसके लिए सभी आवश्यक क्लियरेंस होना अनिवार्य होगा।"
इस फैसले से भारत में रह रहे उन पाकिस्तानी नागरिकों को राहत मिलेगी जो अपने देश लौटने के इच्छुक हैं। अब वे बिना समयसीमा की बाध्यता के वाघा-अटारी सीमा के जरिए पाकिस्तान जा सकेंगे।
Pakistani nationals leave India: पाक पर सरकार का एक्शन
बता दें कि, 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए हमले में 26 पर्यटकों के मारे जाने के बाद से भारत ने पाकिस्तान के साथ अपने सारे संबंध खत्म करते हुए पाक वीजा को रद्द कर दिया। इसके साथ ही भारत में रह रहे सभी पाक नागरिकों को देश छोड़ने का फरमान जारी कर दिया इसमें मेडिकल वीजा और स्टूडेंट वीजा रखने वाले नागरिकों को भी पाकिस्तान जाने का आदेश दिया था।
गृह मंत्रालय ने मेडिकल लॉन्ग टर्म वीजा वालों को भी 27 अप्रैल तक भारत छोड़ने को कहा था। तब अब तक पिछले तीन दिनों में अटारी बॉर्डर के जरिये कुल 294 पाकिस्तानी नागरिक भारत से पाकिस्तान लौट चुके हैं।
इसके अलावा पाकिस्तना में रहने वाले भारतीय नागरिकों को भी अपने देश लौटना पड़ा। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, अब तक पाकिस्तान से 1,465 भारतीय नागरिक वापस आए हैं जिनमें 25 राजनयिक अधिकारी भी शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications