पहले करवा चौथ पर एक-दूसरे के प्यार में खोए सीमा हैदर-सचिन मीणा, सामने आया अब तक का सबसे रोमांटिक वीडियो
Seema Haider Karwa Chauth 2023: पाकिस्तान से भारत अपने प्यार के तलाश में आई सीमा हैदर ने अपने भारतीय पति सचिन मीणा के साथ पहला करवाचौथ मनाया। सीमा हैदर ने एक हिंदू सुहागन महिला की तरह बुधवार 1 नवंबर को सचिन मीणा के लिए करवा चौथ का व्रत रखा था। जिसकी तस्वीरें और वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
सीमा हैदर जो पहले ये दावा कर रही हैं कि उन्होंने सनातन धर्म को अपना लिया है। करवा चौथ पर भी वो लाल जोड़ा, मंगलसूत्र और सिंदूर लगाए दिखीं। उन्होंने सचिन लंबी आयु के लिए पूजा की और रात को चांद देखने के बाद सचिन के हाथों पानी पीकर पूरे विधि विधान से व्रत खोला।

सचिन ने इस खास मौके पर सीमा हैदर को मंगलसूत्र पहनाया। तो वहीं सीमा ने पैर छूकर सचिन से आशीर्वाद लिया। ये सारा कार्यक्रम सीमा हैदर और सचिन के घर ग्रेटर नोएडा में हुआ। सीमा हैदर के पहले करवा चौथ पर उनके घर पर कई मीडिया चैनल के रिपोर्टर भी पहुंचे थे।
इसी दौरान का सीमा और सचिन का एक रोमांटिक वीडियो भी सामने आया है। एबीपी न्यूज द्वारा शेयर किए गए वीडियो में सचिन मीणा, सीमा हैदर के लिए 'तूझे देखा तो ये जाना सनम...' गाना गाते दिख रहे हैं। सचिन घुटनों पर बैठकर सीमा के लिए ये गाना गाते दिखे। गाना गाते-गाते सीमा हैदर को अपने पास खींचकर रोमांटिक मूव्स भी किए। ये वीडियो वायरल हो रहा है।
वहीं एक अन्य वीडियो में सचिन सीमा को गले में मंगलसूत्र पहनाता नजर आ रहा है। इसके बाद सीमा, सचिन के पैर छूकर आशीर्वाद लेते भी दिखाई दे रही हैं। सामने आए हर वीडियो में सीमा और सचिन दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications