PICS: जब सुब्रत राय के मुंह पर फैल गई स्याही की कालिख
नई दिल्ली। निवेशकों का धन वापस करने के मामले में आज पेशी पर सहारा इंडिया परिवार के प्रमुख सुब्रत रॉय सहारा सुप्रीम कोर्ट में हाजिर हुए। जिसके पहले कोर्ट के बाहर मनोज शर्मा नामके एक व्यक्ति ने सहारा पर इंक फेंक दी। जिससे उनके चेहरे पर स्याही फैल गई। पुलिस ने हमलावर को डिटेन कर लिया है। हमलावर मनोज का कहना था कि सुब्रत ने गरीबों को छला है। पुलिस ने तत्काल उसे नियंत्रण में ले लिया।
वहीं सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय अगले दो दिनों तक पुलिस हिरासत में ही रहेंगे। उन्होने कोर्ट द्वारा खुद के लिए गैर जमानती वारंट जारी करने पर नाराजगी दिखाते हुए कहा था कि मैं भाग नहीं रहा हूं, कोर्ट मुझे थोड़ा सा वक्त दे दे, मैं खुद ही हाजिर हो जाऊंगा लेकिन प्रशासन का दबाव बढ़ते देख उन्होने आत्मसमर्पण कर दिया। आज कोर्ट में उन्होने कहा कि वह निवेशकों के 22000 करोड़ रूपये अपनी सम्पत्तियां बेंचकर चुका देंगे लेकिन इसके लिए रॉय ने तीन से छह महीनें का वक्त मांगा है।
कोर्ट के बाहर सहारा पर हुए हमले की निंदा की जा रही है और कहा जा रहा है कि अगर यह कोई जहरीला रसायन होता तो बेहद मुश्किल होती। खुद को ग्वालियर का बता रहे वकील मनोज शर्मा (44) ने सुब्रत के कार से उतरते ही उन पर स्याही फेंक दी। सुब्रत सुरक्षाकर्मियों और मीडिया की भीड़ के बीच न्यायालय परिसर में दाखिल हो रहे थे। शर्मा वही शख्स हैं जिन्होंने 2011 में राष्ट्रमंडल खेल आयोजन समिति के पूर्व अध्यक्ष सुरेश कलमाडी पर चप्पल फेंकने की कोशिश की थी। शर्मा ने कहा, "सुब्रत चोर हैं और उन्होंने गरीबों का पैसा लूटा है, इसलिए मैंने सुब्रत पर स्याही फेंकी।"
सर्वोच्च न्यायालय ने सुब्रत के न्यायालय के अदालत में उपस्थित नहीं होने पर 26 फरवरी को सुब्रत के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी किया था। सहारा एक सम्मानित संस्था है। जो कि भारतीय क्रिकेट टीम को भी लंबे समय तक स्पांसर करती रही है। सहारा इंडिया परिवार के सदस्यों में सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग जैसे क्रिकेटर रह चुके हैं। सहारा ने आईपीएल टीम भी खरीदी थी। सहारा को पहचान क्रिकेट के कारण भी मिली।
देखें तस्वीरें कोर्ट के बाहर की-

सुब्रत रॉय
सहारा इंडिया प्रमुख सुब्रत रॉय सुप्रीम कोर्ट पहुंची।

सुब्रत रॉय
सुब्रत रॉय पर मनोज शर्मा नामक ग्वालियर के एक व्यक्ति ने इंक फेंक दी और उन्हें गरीबों को छलने वाला करार दिया।

सहारा विश्व भर में चर्चित है
सहारा फ्रेंचाइजी विश्व भर में चर्चित है, जो कि भारतीय क्रिकेट टीम की लंबे समय तक स्पांसर भी रही है।

सुब्रत रॉय
कोर्ट के बाहर सहारा पर हुए हमले की निंदा की जा रही है और कहा जा रहा है कि अगर यह कोई जहरीला रसायन होता तो बेहद मुश्किल होती।

मनोज शर्मा
रॉय पर मनोज शर्मा ने इंक फेंका जो कि खुद को एडवोकेट बताते हैं।












Click it and Unblock the Notifications