PICS: दिल्ली में शानदार जीत का जश्न मनाती 'आप'

दिल्ली विधानसभा चुनाव में तमाम आशंकाओं को गलत साबित करते हुए आम आदमी पार्टी (आप) ने अभूतपूर्व जीत पाई है। पार्टी कार्यकर्ता इस जीत से कितने खुश है वह आप नीचे की तस्वीरों में देख सकते हैं। हजारों की तदाद में आप समर्थक शानदार जीत का जश्न मना रहे हैं।

नोट: जश्न मनाते आप कार्यकर्ताओं की तस्वीर देखने के लिए नीचे दी गई तस्वीर पर क्लिक करें।

आप ने जहां कुल 70 में से 67 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मात्र तीन सीटों पर ही सिमट गई है। आप के संदीप कुमार ने सर्वाधिक 64,439 मतों से जीत दर्ज की है। आपको बता दें, भाजपा ने भी आप नेता अरविंद केजरीवाल को बधाई दी है।

अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली सीट से दूसरी बार चुने गए हैं। उन्होंने भाजपा की नुपुर शर्मा को 31,583 मतों के अंतर से हराया। वहीं, दक्षिण दिल्ली की देवली सीट से आप के प्रकाश ने भाजपा के अरविंद कुमार को 63,937 मतों के अंतर से हराया। जबकि, बवाना में आप के वेदप्रकाश ने भाजपा के गुंजन सिंह को 50,023 मतों के अंतर से हराया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+