केजरीवाल के हाथों की लकीरों में लंबी है लाइफ लाइन, इसलिये नहीं लगता मौत से डर

Arvind Kejriwal
नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। देश का छोटा से छोटा और बड़ा से बड़ा नेता कड़ी सुरक्षा के घेर में बड़ी-बड़ी गाडियों में घूमते हैं मगर राजधानी दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने किसी भी तरह की सुरक्षा लेने से इंकार कर दिया है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल ये उठता है कि क्‍या अरविंद केजरीवाल को डर नहीं लगता? डर सभी को लगता है मगर बात भरोसे की होती है और केजरीवाल को दिल्‍ली पुलिस से ज्‍यादा भरोसा अपनी हाथों की लकीरों पर है। ये बात हम नहीं बल्कि खुद केजरीवाल ने शनिवार को मीडिया से बातचीत के दौरान बताया।

मीडिया से बातचीत के दौरान केजरीवाल ने मीडियाकर्मियों को अपनी हथेली दिखाते हुए कहा कि मेरी लाइफ लाइन बहुत लंबी है मुझे कुछ नहीं होगा। केजरीवाल ने यह बात उस वक्त कही थी जब उनसे सुरक्षा नहीं लेने को लेकर सवाल पूछा गया था। केजरीवाल के इस जबाव से बॉलीवुड फिल्म विधाता का यह गाना याद आ गया हाथों की चंद लकीरों का यह खेल है सब तकदीरों का। मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते वक्त और दिल्ली विधानसभा में विश्वासमत पर बहस के दौरान भी केजरीवाल ने तकदीर पर भरोसा जताते हुए कहा था कि पहले वह ईश्वर में भरोसा नहीं करते थे लेकिन जब दिल्ली के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को सफलता मिली तो उन्हें भगवान पर भरोसा होने लगा।

उल्‍लेखनीय है कि केजरीवाल ने सुरक्षा लेने से इंकार कर दिया और इस फैसले ने दिल्‍ली पुलिस की नींद हराम कर रखी है। भगवान ना करे ऐसा हो मगर फिर भी अगर केजरीवाल को कुछ भी हो जाता है तो इसकी पूरी जिम्‍मेदारी दिल्‍ली पुलिस की होगी। इस पर केजरीवाल का कहना है कि वह पुलिस को आश्वस्त करना चाहते हैं कि उनकी सुरक्षा को लेकर चिंतित होने की जरूरत नहीं है। केजरीवाल ने गाडियों पर से लाल बत्ती हटाए जाने के फैसले को सही ठहराते हुए कहा कि उन्हें जहां कहीं मौका मिलेगा वे वीआईपी कल्चर को खत्म करने की कोशिश करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+