Teachers Day पर देखें ये मजेदार फनी मीम्स, नहीं रोक पाएंगे खुद की हंसी, आ जाएगी स्कूल-कॉलेज की याद
देशभर में आज यानी 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जा रहा है। भारत के दूसरे राष्ट्रपति और पहले उपराष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर हर साल 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है।
नई दिल्ली, 05 सितंबर: देशभर में आज यानी 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जा रहा है। भारत के दूसरे राष्ट्रपति और पहले उपराष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर हर साल 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है। स्कूल-कॉलेज के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी शिक्षक दिवस के पोस्ट से भरा हुआ है। ट्विटर पर फनी मीम्स को देखकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे। ये मीम्स आपको बचपन की यादें ताजा कर देंगी। आपको अपने स्कूल-कॉलेज की भी याद आने लगेगी। ऐसे ही खास मीम्स सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं।

थ्री इडियट्स' का एक क्लिप
एक ने फिल्म 'थ्री इडियट्स' का एक क्लिप शेयर किया है। जिसमें सायलेंसर छत पर राजू, फरहान और रणछोड़दास को 5 सितंबर लिखकर बताता है कि आज से पांच साल बाद हम मिलेंगे और यही मिलेंगे। दीवार पर 5 सितंबर लिख देता है। यूजर ने कहा कि इसी वजह से हमें यह दिन याद रहता है।

गिफ्ट लाया गिफ्ट..
वहीं, एक यूजर ने एक ग्राफिक्स शेयर किया है। जिसमें खिलाड़ी अक्षय कुमार हैं। उन्हें टीचर के रूप में दिखाया है, और वे अपने स्टूडेंट्स से गिफ्ट लाने को कह रहे हैं। उन्होंने लिखा है कि गिफ्ट लाया गिफ्ट...

सुपर-30 मीम्स
इसके बाद एक बेहद ही भावुक और सीखों से भरा वीडियो शेयर किया है। यह क्लिप फिल्म सुपर-30 की है। जब सभी छात्रों का आईआईटी में सेलेक्शन हो जाता है। तब आनंद बने ऋतिक रोशन काफी इमोशनल हो जाते हैं। इस क्लिप को देखने के बाद हर कोई भावुक हो जाते हैं।

Myntra ने खास अंदाज में बधाई दी
वहीं ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Myntra ने खास अंदाज में टीचर्स डे की बधाई दी है। उन्होंने एक ग्राफिक्स शेयर कहा कि टीचर्स डे के दिन लड़कियों का वॉशरूम कुछ ऐसा रहता है। जिसमें लड़कियां अपने प्रोग्राम के लिए वॉशरूम में तैयार होने के लिए आती हैं। उस दिन वॉशरूम मेकअप रूम में बदल जाता है।

आज पेन ही पेन होगा
टीचर्स डे पर अधिकांश बच्चों द्वारा शिक्षकों को पेन गिफ्ट देने पर दुकानदार को नोटों से भर दिया है। इसका एक ग्राफिक्स शेयर किया है। साथ ही अक्षय कुमार, बाबू भैया परेश रावल और श्याम सुनील शेट्टी बैठे हुए हैं, और कह रहे हैं कि आज पेन ही पेन होगा।
Happy teacher's day to all the teachers who teaches others or inspire them to achieve success in life and show the path to success.#TeachersDay pic.twitter.com/MjwzoYOmwZ
— Ansh Kumar (@AnshKumar1619) September 5, 2022
यह भी पढ़ें- Happy Teachers Day: इन 46 शिक्षकों को मिलेगा नेशनल अवार्ड, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी सम्मानित












Click it and Unblock the Notifications