Happy Teachers Day: इन 46 शिक्षकों को मिलेगा नेशनल अवार्ड, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी सम्मानित
शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 46 बेहतरीन शिक्षक को नेशनल अवार्ड से सम्मानित करेंगी। इन शिक्षकों का चुनाव अलग-अलग राज्यों से किया गया है। इनका चयन ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत किया गया है।
नई दिल्ली, 05 सितंबर: भारत के राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर हर साल 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है। शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 46 बेहतरीन शिक्षक को नेशनल अवार्ड से सम्मानित करेंगी। इन शिक्षकों का चुनाव अलग-अलग राज्यों से किया गया है। इनका चयन ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत किया गया है।

इन शिक्षकों को मिलेगा नेशनल अवार्ड
अंजू दहिया- हरियाणा
रजनी शर्मा- दिल्ली
सीमा रानी- चंडीगढ़
मारिया मुरेना मिरांडा- गोवा
उमेश भरतभाई वाला- गुजरात
ममता अहर- छत्तीसगढ़
ईश्वर चंद्र नायक- ओडिशा
बुद्धदेव दत्ता- पश्चिम बंगाल
जाविद अहमद राथर- जम्मू-कश्मीर
मोहम्मद जाबिर- लद्दाख
खुर्शीद अहमद- उत्तर प्रदेश
मिमी योशी - नागालैंड
नोंगमैथेम गौतम सिंह- मणिपुर
गमची टिमरे आर मारक- मेघालय
संतोष नाथ -त्रिपुरा
मीनाक्षी गोस्वामी- असम
शिप्रा- झारखंड
रंजन कुमार विश्वास- अंडमान और निकोबार
अरविंद राजा- पुदुचेरी
रामचंद्रन- तमिलनाडु
रवि अरुणा- आंध्र प्रदेश
प्रदीप नेगी और कौस्तुभ चंद्र जोशी- उत्तराखंड
सुनीता और दुर्गा राम मुवाल- राजस्थान
नीरज सक्सेना और ओम प्रकाश पाटीदार- मध्य प्रदेश
सौरभ सुमन और निशि कुमारी- बिहार
जी पोंसकारी और उमेश टीपी -कर्नाटक
माला जिगदल दोरजी और सिद्धार्थ योनजोन- सिक्किम
युद्धवीर, वीरेंद्र कुमार और अमित कुमार- हिमाचल प्रदेश
हरप्रीत सिंह, अरुणा कुमार गर्ग और वंदना शाही- पंजाब
शशिकांत संभाजीराव कुलठे, सोमनाथ वामन वाके और कविता सांघवी- महाराष्ट्र
कंडाला रमैया, टीएन श्रीधर और सुनीता राव- तेलंगाना
पीएम मोदी भी इन शिक्षकों से सोमवार को बात करेंगे। पीएमओ ने यह जानकारी दी है। यह कार्यक्रम विज्ञान भवन में आयोजित किया जाएगा। दूरदर्शन के साथ-साथ सभी शिक्षा मंत्रालय के स्वयं प्रभा चैनलों पर प्रसारण किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- Teachers' Day 2022: डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन को कितना जानते हैं आप, इनकी जयंती पर ही मनाया जाता है शिक्षक दिवस












Click it and Unblock the Notifications