देशद्रोह का आरोप झेल रही एमनेस्‍टी ने ऑफिसों को किया बंद

नई दिल्‍ली। देशद्रोह के आरोप में घिरी मानवाधिकार संस्‍था एमनेस्‍टी इंटरनेशनल ने विवाद बढ़ता देख भारत में अपने ऑफिसों को कुछ समय के लिए बंद कर दिया। एमनेस्‍टी इंटरनेशनल ने बेंगलुरु, नई दिल्‍ली और मुंबई स्थित अपने ऑफिसों को अब शुक्रवार को फिर से खोलने का फैसला किया है।

amnesty-international-jammu-kashmir

एमनेस्‍टी ने बेंगलुरु ऑफिस को पुलिस की सलाह के बाद बंद किया। एबीवीपी के कार्यकर्ता लगातार एमनेस्‍टी इंटरनेशनल के सदस्‍यों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

अपने कार्यकर्ताओं की सुरक्षा को लेकर बढ़ती चिंता के मद्देनजर एमनेस्‍टी ने यह कदम उठाया है। इसके साथ ही एमनेस्‍टी ने दिल्‍ली और मुंबई में होने वाले सभी सेमिनारों को भी रद्द कर दिया है।

बेंगलुरु के कॉलेज में पिछले हफ्ते एक कार्यक्रम के दौरान आजाद कश्‍मीर और भारत के विरोध में नारे लगे थे। इसके बाद बेंगलुरु पुलिस की ओर से इस एनजीओ के खिलाफ देशद्रोह का केस दर्ज किया गया था।

बेंगलुरु के कॉलेज में जो कार्यक्रम हुआ था उसका आयोजक एमनेस्‍टी इंटरनेशनल ही था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+