असहिष्णुता पर बयान देने वाले शाहरुख-आमिर की सुरक्षा घटी
मुंबई। दो दिन पहले खबर आयी कि आमिर खान को अतुल्य भारत एड से हटा दिया गया तो आज खबर आयी है कि उनकी सुरक्षा कम कर दी गई है। केवल उनकी ही नहीं बल्कि उनके खट्टे-मीठे दोस्त शाहरूख समेत बॉलीवुड के करीब 40 कलाकारों की सुरक्षा को कम कर दिया गया है।
यह फैसला मुंबई पुलिस का है। मालूम हो कि शाहरुख खान और आमिर खान ने कुछ दिनों पहले देश में बढ़ती कथित असहिष्णुता पर बयान दिया था जिसको लेकर खासा बवाल मचा था और उसकी वजह से उनकी सुरक्षा बढ़ायी गई थी लेकिन अब जब सबकुछ ठीक है तो उनकी सुरक्षा को कम किया गया है। अब केवल दो हथियारबंद सैनिक इनकी सुरक्षा में तैनात रहेंगे।
आज तक के मुताबिक जिन फिल्मी हस्तियों की सुरक्षा पूरी तरह हटायी जायेगी उनमें विधु विनोद चोपड़ा, राज कुमार हिरानी, फराह खान, करीम मोरानी और कुछ अन्य लोग शामिल हैं जबकि जिन लोगों की सुरक्षा में कोई चेंज नहीं होगा उनमें अक्षय कुमार, महेश भट्ट, मुकेश भट्ट, अमिताभ बच्चन, दिलीप कुमार और लता मंगेशकर शामिल हैं।













Click it and Unblock the Notifications