जब मोदी-मोदी चिल्लाते हुए पीएम के काफिले के पीछे दौड़ा शख्स, गिरफ्तार
मैसूर। मैसूर पहुंचे पीएम मोदी के लिए एक व्यक्ति का अजीब पागलपन सामने आया है। जिस वक्त कड़ी सुरक्षा के बीच पीएम मोदी का काफिला सड़क से निकल रहा था उसी वक्त एक अनजान शख्स हाथ में थैला लिए मोदी-मोदी चिल्लाते हुए सड़के के बीचों-बीच मोदी की गाड़ी के साथ दौड़ने लगा जिसके बाद उसको हिरासत में लिया गया है।
बात उस वक्त की है जब पीएम मोदी रात में रूकने के लिए ललित होटल जा रहे थे। मोदी का काफिला जिस रोड पर से गुजर रहा था उस रोड के दोनों तरफ लोग खड़े थे, इतने में 'मोदी-मोदी' चिल्लाता हुआ एक व्यक्ति काफिले के करीब आ गया, जिसे तुरंत हिरासत में लिया गया है, फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। व्यक्ति के पास एक बैग भी था।
देखें वीडियो...













Click it and Unblock the Notifications