सुप्रीम कोर्ट की रिटायर्ड जज इंदु मल्होत्रा करेंगी पीएम मोदी की सुरक्षा चूक मामले की जांच

नई दिल्ली, 12 जनवरी। पंजाब के फिरोजपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक के मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई, जिसमें देश की सर्वोच्च अदालत ने इस मामले की जांच रिटायर्ड जज से कराने की बात कही है। उसने एक समिति का गठन किया है, जिसकी अध्यक्षता सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति इंदु मल्होत्रा ​​करेंगी। इस समिति में इंदु मल्होत्रा को मिलाकर 5 लोग हैं, उनके अलावा बाकी के चार लोगों में पंजाब के डीजीपी, एनआईए के आईजी, हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल और पंजाब के अतिरिक्त डीजी शामिल हैं। इसी के साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने बाकी सभी मौजूदा जांच कमेटियों पर रोक भी लगा दी है।

Recommended Video

      SC on pm security breach: SC ने जांच के लिए बनाई नई कमेटी, अब नए सिरे से होगी जांच | वनइंडिया हिंदी
      PM मोदी की सुरक्षा में चूक मामला : SC ने बनाई कमेटी

      मालूम हो कि इस मामले में पंजाब सरकार और होम मिनिस्टरी ने अपनी-अपनी जांच कमेटी बनाई थी लेकिन दोनों ने ही कहा था कि उन्हें एक-दूसरे की जांच पर भरोसा नहीं है। फिलहाल कोर्ट की ओर से जारी आदेश के बाद से अब दोनों कमेटी इस मामले की जांच नहीं करेंगी। हालांकि कोर्ट की ओर से अभी कमेटी रिपोर्ट की समय सीमा नहीं बताई गई है, कोर्ट ने फिलहाल जल्द से जल्द रिपोर्ट जमा कराने का आदेश कमेटी को दिया है।

      क्या है पूरा मामला?

      गौरतलब है कि 5 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब के फिरोजपुर दौरे पर थे। उन्हें बठिंडा एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर से हुसैनीवाला जाना था लेकिन खराब मौसम के कारण हेलिकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका इसलिए वो बॉय रोड हुसैनीवाला की तरफ जा रहे थे लेकिन तभी रास्ते में पीएम मोदी के काफिले को कुछ प्रदर्शनकारियों ने एक फ्लाईओवर पर 20 मिनट के लिए रोक लिया था। इसके बाद पीएम मोदी अपना कार्यक्रम रद्द कर वापस दिल्ली लौट आए थे। जिस फ्लाईओवर पर पीएम मोदी का काफिला रोका गया था वो जगह पाक बार्डर से मात्र 30 किलोमीटर दूर थी। इस घटना के बाद से पूरे देश में बवाल मच गया और पंजाब सरकार सवालों के घेरे में आ गई है।

      COVID 19: हरियाणा सरकार ने स्थगित किए 'खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021', फिर लगाईं कुछ पाबंदियां

      कौन हैं न्यायमूर्ति इंदु मल्होत्रा ?

      आपको बता दें कि सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति इंदु मल्होत्रा ​​ देश की पहली महिला अधिवक्ता हैं जिनका सीधे सुप्रीम कोर्ट में न्‍यायमूर्ति नियुक्त किया गया था। वो पिछले साल ही अपने पद से सेवानिवृत्त हुई थीं। वो आजाद भारत की सातवीं महिला न्यायाधीश थीं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+