सुरक्षा में चूक का मामला: पीएम के साथ बैठक में चन्नी ने जताया खेद, कहा- आप जिएं कयामत तक

नई दिल्ली, 13 जनवरी: देश में कोरोना वायरस के केस तेजी से बढ़ रहे हैं, जिसको देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी राज्यों के सीएम और केंद्र शासित प्रदेश के उपराज्यपाल/प्रशासकों के साथ बैठक की। वैसे तो ये बैठक कोरोना की समीक्षा के लिए थी, लेकिन पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने इसमें पीएम की फिरोजपुर रैली का मुद्दा उठा दिया और सुरक्षा में चूक के लिए माफी मांगी।

security

भारत सरकार के टॉप सोर्सेज ने बताया कि बैठक में सीएम चन्नी ने पीएम से पंजाब में लंबित स्वास्थ्य बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को शुरू करने में तेजी लाने का निवेदन किया, जिनका उद्घाटन 5 जनवरी को होना था, लेकिन पीएम की सुरक्षा में चूक के चलते उसे स्थगित कर दिया गया। इस मामले में पहले राज्य और केंद्र की अलग-अलग समितियां जांच कर रही थीं, लेकिन अब सुप्रीम कोर्ट ने एक विशेष समिति को जिम्मा सौंपा है।

सूत्रों ने कहा कि सीएम चन्नी ने 5 जनवरी की घटना पर खेद व्यक्त किया। उन्होंने बड़ी परियोजनाओं के शुरू ना होने पर भी दुख जताया। सूत्रों के मुताबिक सीएम चन्नी ने भी पीएम की लंबी उम्र की कामना करते हुए कहा आप जिएं कयामत तक और कयामत ना आए।

ऐसे समझें पूरा मामला
आपको बता दें कि 5 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब के फिरोजपुर के दौरे पर गए थे। पीएम मोदी का काफिला बठिंडा एयरपोर्ट से हुसैनीवाला की तरफ जा रहा था, तभी रास्ते में पीएम मोदी के काफिले को कुछ प्रदर्शनकारियों ने एक फ्लाईओवर पर रोक दिया। पीएम मोदी का काफिला उसी फ्लाईओवर पर 15-20 मिनट के लिए फंसा रहा। इसके बाद पीएम मोदी अपना कार्यक्रम रद्द कर वापस दिल्ली लौट आए थे। आरोप है कि सीएम चन्नी ने जानबूझकर कार्यक्रम से दूरी बनाई, जबकि पंजाब पुलिस ने जरूरी इंतजाम नहीं किए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+