अनंतनाग में लश्कर-ए-तैयबा के तीनों आतंकी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी
गुरुवार को अनंतनाम के अरवानी में लश्कर के तीन आतंकियों के साथ घंटे भरत तक चली मुठभेड़ के बाद आखिरकार सुरक्षाबलों को मिली कामयाबी। तीनों आतंकी ढेर।
अनंतनाग। गुरुवार को सुरक्षाबलों ने एक मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकियों को मार गिराया है। ये आतंकी अनंतनाग के अरवानी में छिपे हुए थे। फिलहाल कॉम्बिंग ऑपरेशन जारी है।

एक पुलिस अधिकारी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक अनंतनाग से बिजबेहरा इलाके के हासनपोरा गांव में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया था।
यह ऑपरेशन एक खास इंटेलीजेंस के बाद शुरू हुआ था। पुलिस और सुरक्षाबलो को यहां पर कुछ आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी।
सर्च ऑपरेशन जारी ही था कि आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी और फिर एनकाउंटर शुरू हो गया।
सूत्रों का कहना है कि सुरक्षाबलों को यह जानकारी भी मिली थी कि यहां पर लश्कर का ऑपरेशनल कमांडर अबु दुजाना भी छिपा हुआ है। दुजाना एक पाक नागरिक है और उसके सिर पर 12.50 लाख रुपए का इनाम है।
एक दिसंबर को यहां पर एक संदिग्ध आतंकी के मारे जाने के बाद एनकाउंटर की यह ताजा घटना है। वहीं इस एनकाउंटर के चलते बडगाम से अनंतनाग जाने वाले ट्रेन को कैंसिल कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications